दुल्हनिया ढूंढ रहे संजय मिश्रा! अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का पोस्टर...
दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा को सिर्फ संजीदा किरदारों के लिए ही नहीं बल्कि अपने कॉमेडी से भरे रोल्स से भी जाना जाता है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में दीपावली से पहले पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन एक्टिव है। इसी क्रम में दादरी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित विस्फोटक पदार्थ (पटाखे) बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बिना लाइसेंस के खतरनाक व प्रतिबंधित पटाखों की अवैध बिक्री कर रहा था।
बिहार चुनाव : उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह से मुलाकात, एनडीए में एकता का...
पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर उत्पन्न तनाव को दूर करने के उद्देश्य से हुई।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट, देश का सबसे प्रदूषित शहर बना नोएडा, अब धुंध...
नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, नोएडा इस समय देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 तक पहुंच गया। इसके साथ ही गाजियाबाद 260 एक्यूआई के साथ दूसरे, गुरुग्राम तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है, जहां एक्यूआई 208 रिकॉर्ड किया गया।
द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित...
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमने भाजपा को अवध में हराया है, बिहार वाले मगध में हराएंगे: अखिलेश यादव
लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा को यूपी के अवध में हराया और बिहार की जनता मगध में हराएगी।
एशले टेलिस की गिरफ्तारी का भारत पर क्या होगा असर? पूर्व राजनयिक महेश सचदेव...
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस को चीन के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। टेलिस की गिरफ्तारी ने अमेरिका से लेकर भारत तक खलबली मचा दी है। इस मामले को लेकर पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने आईएएनएस से बातचीत की और बताया कि इसका भारत और अमेरिका के संबंध पर क्या असर पड़ेगा।
सूरत: दीपावली और छठ पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, स्टेशन पर दो...
सूरत, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में दीपावली और छठ पर्व के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की उधना रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। घर जाने की आस में जुटे यात्रियों की लगभग 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी है।
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत महीने का बिजली बिल जीरो : लाभार्थी
कोंडागांव, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नागरिकों को बिजली बिलों से राहत दिला रही है। इनका बिजली बिल शून्य हो चुका है। इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
हमें सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि नया बिहार बनाना है: तेजस्वी यादव
हाजीपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा से नामांकन भरा। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने राघोपुर की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे तीसरी बार यहां से नामांकन भर रहे हैं। जनता ही मालिक होती है। यहां की जनता ने दो बार हम पर विश्वास जताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की जनता तीसरी बार भी मुझ पर विश्वास जताएगी।