पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आएगा, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी: सुवेंदु अधिकारी
हुगली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें पीएम ने कहा कि बंगाल से टीएमसी का महा जंगलराज हटना और भाजपा का सुशासन आना बहुत जरूरी है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है, और भाजपा इसे ठीक करने का काम करेगी।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल (लीड-1)
जम्मू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्मृतिशेष महर्षि : राजा राममोहन राय की विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी, देवेंद्रनाथ ठाकुर की...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राजा राममोहन राय की तरह ही देवेंद्रनाथ ठाकुर भी चाहते थे कि देशवासियों को पाश्चात्य संस्कृति की अच्छी बातों को अपनाकर उन्हें भारतीय परंपरा, संस्कृति और धर्म के साथ जोड़ना चाहिए। वे हिंदू धर्म को समाप्त करने के नहीं, बल्कि उसमें सुधार करने के पक्षधर थे। अपने उच्च चरित्र और गहरे आध्यात्मिक ज्ञान के कारण वे पूरे देश में सम्मानित थे और इसलिए वे 'महर्षि' कहलाए।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में तीन सेना के जवान घायल
जम्मू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सोनार इलाके में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में रविवार को तीन सेना के जवान घायल हो गए।
मध्य प्रदेश पुलिस की सराहनीय पहल, 7 दिनों में गुम हुए 45 बच्चों, महिलाओं...
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने पिछले सात दिनों में डायल-112, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और फील्ड टीमों की त्वरित कार्रवाई से प्रदेशभर में गुम हुए 45 बालक-बालिकाओं, महिलाओं व वृद्धजनों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया है। ये घटनाएं पुलिस की संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण हैं।
न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तरह पुनर्विकास : एडीआरएम अजय सिंह
जलपाईगुड़ी, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कर्नाटक: मैसूर में 323 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मैसूर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को मैसूर जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र में 323.04 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
ममता बनर्जी घुसपैठियों को प्रेरित करती हैं: कमलजीत सहरावत
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने पीएम मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। भाजपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा घुसपैठियों को बढ़ावा देती हैं। यही वजह है कि बंगाल में घुसपैठियों को संरक्षण मिलता गया।
मध्य प्रदेश: पद्मश्री अगुस इंद्रा उदायना ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से की भेंट
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से रविवार को पद्मश्री से सम्मानित अगुस इंद्रा उदायना ने सौजन्य भेंट की। इंडोनेशिया और मध्य प्रदेश के मध्य युवा विकास, सांस्कृतिक सहयोग तथा द्विपक्षीय खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

