देशभर में डॉल्फिनों की दूसरी राउंड की गिनती शुरू, बिजनौर से शुरुआत
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में डॉल्फिनों के संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से देशभर में डॉल्फिनों की गिनती करना शुरू कर दिया। यह कदम पिछले साल मार्च में प्रधानमंत्री द्वारा गिर के नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (एनबीडब्ल्यूएल) में पहली राउंड के परिणाम जारी करने के बाद उठाया गया है।
राहुल गांधी का 20 जनवरी को रायबरेली दौरा प्रस्तावित, जनता और कांग्रेसी नेताओं से...
रायबरेली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी 20 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान वह कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और किसी एक गांव का निरीक्षण भी कर सकते हैं। वह यूथ स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ भी कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में तेजी हो गई है।
धौलपुर में प्रतिबंधित चंबल बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
धौलपुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रतिबंधित चंबल बजरी खनन के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और बजरी से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह संयुक्त कार्रवाई डीएसटी, थाना सदर, थाना निहालगंज और थाना कोतवाली की पुलिस टीमों द्वारा की गई।
नोएडा में मोबाइल फोन स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी का...
नोएडा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन लूट और चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक: आबकारी विभाग में रिश्वतखोरी कांड: उपायुक्त और 2 अन्य गिरफ्तार
बेंगलुरु, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति ने आबकारी विभाग में बार लाइसेंस (सी7) के लिए आवेदन किया था।
‘आप’ की सरकार ने न सीवर लाइन बिछाई, न कोई ठोस ड्रेनेज सिस्टम शुरू...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के जवाहर पार्क में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया, जिससे अंबेडकर नगर और देवली विधानसभा क्षेत्रों की 11 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नोएडा में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 बाइक बरामद
नोएडा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
बिहार में अब किसी प्रकार के डर और भय का वातावरण नहीं: सीएम नीतीश...
मोतिहारी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा।
नागरिक उड्डयन कार्यक्रम ‘विंग्स इंडिया 2026’ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया 2026' का औपचारिक शुभारंभ नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के नेतृत्व में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया जाएगा। इस समारोह में भारत और विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। यह शुभारंभ हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय वैश्विक विमानन सम्मेलन की शुरुआत का प्रतीक होगा।
गुजरात ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण मामले में एनआईए का एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात में अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह मामला सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गुमराह कर राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी विचारधारा फैलाने से जुड़ा है।

