Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली: रोहिणी के पास कार से एक करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद. ड्राइवर समेत...

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल ने ड्रग तस्करी में शामिल एक गैंग का बड़ा भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो ड्रग पेडलर्स को 383 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह ड्रग कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

बिहार में ‘बिराजे’ महादेव, विराट शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए नीतीश

मोतिहारी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में शनिवार को विशाल शिवलिंग की स्थापना की गई। गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों की थाप और उपस्थित साधु संतों, विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच रामायण मंदिर में विराट शिवलिंग स्थापित किया गया। स्थापित शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जा रहा है।

मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही भारत की...

मालदा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की नई दिशा देने वाले कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शामिल है, जिसको पीएम ने हरी झंडी दिखाई।

अमेठी को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीजेआई सूर्यकांत ने किया दीवानी...

अमेठी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अमेठी को जिला बने करीब 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इतने लंबे समय के बाद अब जाकर यहां दीवानी न्यायालय बनने की औपचारिक शुरुआत हुई है। शनिवार का दिन अमेठी के लिए ऐतिहासिक रहा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीजेआई सूर्यकांत ने चंदौली से वर्चुअल माध्यम से अमेठी दीवानी न्यायालय का शिलान्यास किया।

दिल्ली: पालम कॉलोनी से ड्रग तस्करी में युवक गिरफ्तार, 1.60 करोड़ रुपए की हेरोइन...

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-II यूनिट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य निखिल (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से संजय बस्ती, तिमारपुर का निवासी है और फिलहाल साध नगर पालम कॉलोनी में रह रहा था।

महाराष्ट्र : साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के शिकार पीड़ित को 2 करोड़...

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक बड़े डिजिटल अरेस्ट घोटाले में पीड़ित को राहत पहुंचाते हुए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये का सफलतापूर्वक रिफंड दिलाया है। यह भारत के सबसे बड़े ऐसे मामलों में से एक है, जिसमें एक व्यक्ति से कुल 58.13 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक दो माओवादी ढेर

बीजापुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस कार्रवाई में अब तकदो माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई...

मालदा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी और पूर्वोत्तर तथा पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी।

बेल्लारी हिंसा मामला: भाजपा ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी की गिरफ्तारी और...

बेल्लारी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेल्लारी में पिछले दिनों हिंसक झड़प में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी की गिरफ्तारी और मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

बेंगलुरु: मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर तेजस्वी सूर्या का विरोध, फरवरी में प्रदर्शन की चेतावनी

बेंगलुरु, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के मेट्रो किराया बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया।

खरी बात