छत्तीसगढ़ में 1.41 करोड़ रुपए के इनाम वाले 52 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
रायपुर/बीजापुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के 52 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए हैं। यह कदम बस्तर क्षेत्र में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भोपाल में रेलवे की पतंगबाजी से होने वाले नुकसान को रोकने की कवायद
भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देश में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी होती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में भी उत्साह और उमंग के बीच पतंगबाजी जारी है, मगर इससे रेलवे को नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। यही कारण है कि रेलवे पतंगबाजी से होने वाले हादसों को रोकने के प्रयास में लगा है।
किशनगंज के 15 साल के लड़के के शोषण पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, पुलिस-प्रशासन...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के किशनगंज जिले का 15 साल का एक लड़का करीब आठ महीने तक बंधुआ मजदूरी का शिकार रहा। यह घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू हुई, जहां लड़का अपने पिता से अलग हो गया था।
पश्चिम बंगाल में जेईई मेन परीक्षा टली, सुकांत मजूमदार ने शिक्षा विभाग को लिखा...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को होने वाली जेईई (मेन) 2026 सेशन-1 परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया है। इसे लेकर उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी को पत्र लिखा है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में जेईई मेन की परीक्षा टल गई है।
मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 16 फरवरी को होगा शुरू, 6 मार्च तक...
भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नौवां सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र भोपाल में सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
बिहार: चूड़ा-दही भोज में सूरजभान सिंह की पशुपति पारस से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज
पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से कुछ राजनीतिक घटनाक्रम बनते नजर आ रहे हैं। इस क्रम में दिग्गज नेता सूरजभान सिंह गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक चूड़ा-दही भोज में भाग लिया।
जमशेदपुर के युवा कारोबारी का अपहरण, 5 करोड़ मांगी फिरौती, पुलिस का कई राज्यों...
जमशेदपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर शहर के जाने-माने उद्यमी-कारोबारी देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी के अपहरण के 48 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। अपहरणकर्ताओं ने एक विदेशी मोबाइल नंबर के जरिए परिवार से 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस नंबर से फिरौती की मांग की गई है, वह इंडोनेशिया का है।
पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कंपनियों और 6 लोगों को...
पंचकूला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 152 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो निजी कंपनियों और छह व्यक्तियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने 13 जनवरी 2026 को सजा सुनाई, जबकि दोषसिद्धि का फैसला 22 दिसंबर 2025 को दिया गया था।
दिल्ली के चार अस्पतालों में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के 4002 पदों के सृजन...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की सिफारिश पर 4 सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और चिकित्सा/पैरामेडिकल स्टाफ के 4002 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
ममता बनर्जी पर गौरव भाटिया का तंज, ‘तुम इतना क्यों छुपा रही हो? क्या...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और कोलकाता पुलिस को एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक के खिलाफ तलाशी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है। इसे लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

