Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

यूपी : सीएम योगी की नीति से बढ़ी अन्नदाताओं की शक्ति, 9 वर्षों में...

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर यकीन किया तो 2017 से पहले के खाद्यान्न संकट, कालाबाजारी और अराजकता से मुक्ति मिली और किसान पौने नौ वर्ष में ही समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो गए। योगी मॉडल का ही असर है कि देश की कुल कृषि भूमि का महज 10 फीसदी हिस्सा रखने वाले उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में योगदान 21 फीसदी हो चुका है।

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले ने सीएम ममता बनर्जी की पोल खोली: तरुण चुघ

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उधमपुर में दारसू-7 सेतु बना विकास की नई कड़ी, लोगों ने पीएम मोदी, रक्षा...

उधमपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से दारसू-7 सेतु को देश को समर्पित किया गया है। इस पुल के बन जाने से इलाके में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि उनके लिए सुविधा, सुरक्षा और विकास का रास्ता खोलने वाला कदम है। इससे न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि सेना और सुरक्षा बलों की मूवमेंट भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो पाएगी।

बीएमसी चुनाव : ‘वोट हमारी ताकत,’ रणबीर कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे और शबाना आजमी ने...

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) महाराष्ट्र की सत्ता में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। मुंबई के लोगों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में हिस्सा बनने का मौका मिला है और आम से लेकर खास लोग तक मतदान को लेकर उत्साहित हैं।

नशे के खिलाफ लड़ने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब-हरियाणा के सिंगर्स...

चंडीगढ़, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा की सरकारें मिलकर दोनों राज्यों में नासूर बन रहे नशे के खिलाफ मिलकर अभियान चला रही हैं। पंजाब में 'पिंडां दे पहरेदार' मुहिम काफी समय से चल रही है और गली-गली जाकर जिला अध्यक्ष समेत कई सरकारी विभागों के अधिकारी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर की संपत्ति अटैच की

जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पुंछ पुलिस ने सीमा पार से सक्रिय आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ निर्णायक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना की अचल संपत्ति जब्त कर ली है।

मायावती के बयान पर सियासी तूफान, पंकज चौधरी बोले- ब्राह्मणों को बसपा से सर्टिफिकेट...

नई दिल्ली/लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस पर भाजपा, जदयू और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। मायावती के बयान को लेकर जहां कुछ नेताओं ने सामाजिक समरसता की बात कही, वहीं कुछ ने इसे राजनीतिक भ्रम से जोड़ा।

यूरोपीय परिषद व आयोग के प्रमुख का भारत दौरा, गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य...

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 25 से 27 जनवरी तक भारत के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी।

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज

पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को अपने कार्यालय में दही-चूड़ा का भोज आयोजित किया। इस भोज में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार सरकार के मंत्री और विधायक शामिल हुए।

अध्यात्म कभी गरीब नहीं रहा, मुझे गुरु कृपा से मिला सब कुछ : सतुआ...

प्रयागराज, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु सतुआ बाबा ने प्रयागराज में आईएएनएस से बातचीत के दौरान अपने जीवन, आध्यात्मिक दृष्टि, सामाजिक सरोकारों और समकालीन राजनीति से जुड़े सवालों पर अपने विचार रखे।

खरी बात