Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

फरक्का बीडीओ कार्यालय पर हिंसा के बाद सियासी घमासान, भाजपा ने एसआईआर के लिए...

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में बीडीओ कार्यालय पर हुई तोड़फोड़ और हिंसा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य में चल रहे एसआईआर को पूरा करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश: घर में लगी भीषण आग, छह लोग जिंदा जले

शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के तलगना गांव में बुधवार देर रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीएमसी चुनाव: नवाब मलिक ने फर्जी मतदान के आरोपों को किया खारिज

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के लोगों से बीएमसी चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। साथ ही, फर्जी मतदान किए जाने के आरोपों को भी खारिज किया और इसे बुनियादी बताया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक न्यू नॉर्मल स्थापित किया : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कहना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। इस ऑपरेशन ने भारतीय सेना की तेज प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और सटीक कार्रवाई की क्षमता को दर्शाया। यह एक परिपक्व, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बल की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। सेना प्रमुख ने सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बातें कहीं।

सीसीटीवी संरक्षित रखने का निर्देश, दो हफ्तों में देना होगा जवाब : आई-पैक मामले...

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी से जुड़े ईडी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वे छापेमारी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखें।

शिक्षा मात्र आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र की सेवा का भी साधन : राष्ट्रपति...

नई दिल्ली/अमृतसर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र अलग-अलग दिशाओं में अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

भारत ने थाईलैंड में हुए ट्रेन हादसे पर जताया दुख, मौत का आंकड़ा 32...

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने थाईलैंड में बुधवार को हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर अपनी हजारी संवेदना व्यक्त की। ट्रेन कोच पर क्रेन गिरने से करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 70 लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 165 किलो गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कुल 165.74 किलोग्राम गांजा, 3 मोबाइल फोन और 2 स्कूटी जब्त की गई।

विकास और व्यापार एक-दूसरे के पूरक : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने माधवराव सिंधिया व्यापार ग्वालियर मेले में बिकने वाले वाहनों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं रोड टैक्स में छूट देने का निर्णय किया है। इस पर व्यापारिक संगठनों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। व्यापारियों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि व्यापार और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं।

बीएमसी चुनाव: वोटर्स की अंगुलियों से मिट रहा मार्कर इंक, राज ठाकरे ने लगाया...

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बीच कुछ वोटर्स ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि उनके अंगुलियों पर लगाया गया मार्कर का निशान आसानी से साफ हो जाता है। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने भी चिंता जाहिर की है।

खरी बात