आई-पैक छापेमारी केस: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है। नई याचिका में ईडी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार समेत कुछ शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने की मांग की है।
सेना दिवस पर उपराष्ट्रपति ने किया शहीदों को नमन, अमित शाह ने जवानों को...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देशभर में गुरुवार को सेना दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सलाम किया।
‘ममता बनर्जी अपने इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगी’, आई-पैक छापेमारी विवाद पर बोले...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर छापेमारी से जुड़े मामले में सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने संविधान की नींव को कमजोर करने की कोशिश की है। वह अपने इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगी।
काशी-तमिल संगम से मजबूत हुई ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना, पोंगल के खास...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि काशी-तमिल संगम जैसे प्रयास भारत की सांस्कृतिक एकता को और गहरा करते हैं और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त बनाते हैं। पोंगल के विशेष अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल ही में सोमनाथ यात्रा, काशी-तमिल संगम की उपलब्धियों और भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से बात की।
हरदोई में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खदरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शवों की हालत बेहद क्षत-विक्षत बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है।
थल सेना दिवस: अनुष्का शर्मा से नकुल मेहता तक, आर्मी से है इन सितारों...
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय थल सेना की बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को सम्मान देने के लिए 15 जनवरी को पूरे देश में थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम उन बॉलीवुड सितारों की बात करेंगे, जिनका परिवार भारतीय सेना से गहराई से जुड़ा है। इन एक्टर्स ने अपने पिता, माता, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्यों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य की सीख ली है।
‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी देश के वाइब्रेंट स्टार्टअप...
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी में 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।
एनसीआर में जहरीली हवा और शीतलहर का डबल अटैक, ग्रेटर नोएडा-दिल्ली टॉप प्रदूषित इलाकों...
नोएडा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में ग्रेटर नोएडा का नाम लगातार ऊपरी पायदानों में बना हुआ है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रेड जोन में दर्ज किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी, सभी नागरिकों को...
गोरखपुर, 15 जनवरी (आईएनएनएस)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: मोहन भागवत और सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने...
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने वोट डाला।

