कर्नाटक भाजपा ने विशेष सत्र में वीबी जी राम जी की बजाय ड्रग माफिया...
बेंगलुरु, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की नई पहल ‘विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी जी राम जी) पर विशेष सत्र बुलाने के कांग्रेस नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा ने मांग की है कि इस मुद्दे के बजाय ड्रग माफिया और केरल में कन्नड़ भाषियों के हितों को कथित रूप से कमजोर करने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की जाए।
पीएम मोदी 17 जनवरी को मालदा का करेंगे दौरा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के...
मालदा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का दौरा करेंगे, जहां वे मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शाहपुर बाईपास पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
महानगरपालिका चुनावों के मतदान के लिए तैयारी पूरी, सुबह 7:30 बजे शुरू होगी वोटिंग
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के लिए 15 जनवरी को मतदान होने जा रहा है और इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार कर ली गई हैं। कुल 2,869 सीटों के लिए यह चुनाव हो रहा है। कुल 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 337 मतदाताओं के लिए 39,092 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। चुनावी मैदान में कुल 15,908 उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त भी किया गया है।
छात्रों को अपने दम पर ईरान छोड़ने के लिए कहा गया: जेकेएसए
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने मंगलवार को ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। एसोसिएशन ने कहा कि तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ईरान जल्दी छोड़ें, लेकिन यह अपने दम पर करें। हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक या समन्वित एवेकेशन योजना नहीं बनाई गई है।
2027 का बिगुल : सुखबीर बादल का ऐलान, पंजाब के पानी और किसानों के...
मुक्तसर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बुधवार को 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए घोषणा की कि उनकी पार्टी राजस्थान नहर के माध्यम से पंजाब के पानी को राजस्थान की ओर मोड़ने जैसे ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने की केंद्र की तारीफ, कहा- सरकार ने गिग वर्करों...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने गिग वर्करों को बड़ी राहत देते हुए 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। इससे देशभर में अलग-अलग कंपनियों के लिए काम करने वाले गिग वर्करों को राहत मिली है।
टीवी पत्रकारों की गिरफ्तारी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला: जगन मोहन रेड्डी
हैदराबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने तेलंगाना पुलिस द्वारा टीवी पत्रकारों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया है।
नीट पीजी कटऑफ के विरोध में डॉक्टर एसोसिएशन का स्वास्थ्य मंत्री को पत्र, फैसला...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि वे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के हाल ही में नीट पीजी 2025 के लिए योग्यतम कटऑफ स्कोर में अचानक और बहुत बड़ी कटौती के फैसले से बहुत चिंतित हैं।
बिहार: गयाजी में पुलिस की मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए हथियार किए बरामद
गयाजी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में गया पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद किए हैं।
भारत कई मामलों में चीन से आगे है: संजय निरुपम
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चीन और भारत की तुलना पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। हम चीन से कई मामलों में आगे हैं।

