नैनीताल के अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त
देहरादून, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड हाईकोर्ट को एक नया अतिरिक्त न्यायाधीश मिला है। नैनीताल निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हुई। इस बाबत जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करके की गई।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने हुबली वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
हुबली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नाटक के हुबली से सामने आए वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस घटना को गंभीर मानते हुए आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कड़ी निंदा की है।
एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों की फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी घायल
जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की बिलावर तहसील के कहोग गांव में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी अभियान फिर से शुरू किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।
मध्य प्रदेश: पीएम श्री एयर एंबुलेंस से 21 वर्षीय कीर्ति को मिला भरोसा, परिवार...
डिंडोरी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गंभीर बीमारी से जूझ रही डिंडोरी जिले की 21 वर्षीय युवती कीर्ति (प्रीति) चंदेल को बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री श्री एयर एंबुलेंस योजना के तहत भोपाल एम्स भेजा गया। मध्य प्रदेश सरकार की इस त्वरित और संवेदनशील पहल ने एक बार फिर दिखाया कि दुर्गम इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए सरकार गंभीर है।
वैश्विक अस्थिरता के बावजूद 2026 में तेज गति से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था: यूएन
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। यूनाइटेड नेशन (यूएन) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की जीडीपी 2026 में 6.6 प्रतिशत की गति से बढ़ेगी, जबकि इस दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आई-पीएसी कार्यालय और प्रतीक जैन के घर पर ईडी की रेड, ममता...
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आई-पीएसी (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के साल्टलेक सेक्टर-वी कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीधे जैन के घर गईं। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी वहां पहुंचे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी 11 जनवरी को होंगे शामिल, उनके नेतृत्व में...
गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ‘सौराष्ट्रे सोमनाथं च, श्री शैले मल्लिकार्जुनम्, उज्जयिन्यां महाकालम् ऊंकारमअमलेश्वरम्।’ द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम की यह पंक्ति दर्शाती है कि जब भारत के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों का वर्णन होता है, तब सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। यह भारत की संस्कृति में सोमनाथ का अग्रिम स्थान तथा उसके अविनाशी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है।
बिहार: दुकानों में हिजाब-मास्क बैन पर कांग्रेस का विरोध, राजेश राम बोले- भाजपा संविधान...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बिहार में दुकानों में हिजाब, मास्क और हेलमेट पर बैन के फैसले का विरोध किया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा सीधे तौर पर संविधान को खत्म करना चाहती है।
बांका: ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था ट्रक, सड़क पार कर रहे एसआई...
बांका, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर पंजवारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह पैदल रात्रि गश्त कर रहे थे और संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे।
महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने काफिला रोककर की घायल व्यक्ति की मदद
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक बार फिर अपनी मानवीय भावना के कारण चर्चा में हैं। पुणे में एक सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोक दिया और घायल व्यक्ति को सहायता प्रदान की।

