इंडिगो फ्लाइट में देरी से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, यात्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर शनिवार को पूर्णिया जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट हो गई। इससे यात्रियों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने कहा कि एक दिन पहले भी सर्विस में दिक्कतें आई थीं।
तीन साल का बच्चा, एक हादसा और 6 बिंदुओं से हुई क्रांति, जानें लुई...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कभी-कभी इतिहास की सबसे बड़ी क्रांतियां किसी भयानक दुर्घटना की कोख से जन्म लेती हैं। एक ऐसा हादसा, जो देखने में अंत लगता है, आगे चलकर अनगिनत लोगों के जीवन में नई शुरुआत बन जाता है। कुछ ऐसी ही है लुई ब्रेल की कहानी। पेरिस के पास बसे एक छोटे से गांव में घटित एक घटना ने न सिर्फ एक मासूम की दुनिया बदल दी, बल्कि आने वाले समय में दृष्टिहीनता को देखने का नजरिया भी हमेशा के लिए बदल दिया।
मुंबई: सीएम फडणवीस ने रिटायर हुईं डीजीपी रश्मि शुक्ला से की मुलाकात, सफल करियर...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को रिटायर हुईं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर हुई, जहां उन्होंने रश्मि शुक्ला को उनके अब तक के सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे के जीवन एवं करियर के लिए सफलता की कामना की।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर
बीजापुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में चल रहे माओवाद विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो माओवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई पुलिस और डीआरजी ने संयुक्त रूप से की। बीजापुर जिले के दक्षिणी हिस्से में माओवादियों पर जवाबी फायरिंग के बाद दो माओवादियों के शव बरामद हुए।
रानी वेलु नचियार की हिम्मत, लीडरशिप और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे: राहुल...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु की रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका साहस, नेतृत्व और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
हिमाचल: यूजीसी ने छात्रा की मौत मामले की जांच के लिए बनाई फैक्ट फाइंडिंग...
धर्मशाला, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला के सरकारी कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की मौत मामले का संज्ञान लिया है। यूजीसी ने छात्रा की मौत के आसपास के हालात और इसमें शामिल लोगों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।
गौतमबुद्धनगर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 33 वाहन सीज, लाखों का...
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में खनन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
नैनीताल में शिक्षिका के साथ हैरान करने वाली वारदात, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने...
नैनीताल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद की रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका के लिए क्रिसमस का समय उस वक्त खौफनाक बन गया, जब वह अपने ही पति को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ बैठी। इसके बाद पति ने कथित तौर पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और महिला की जान जोखिम में डालते हुए उसे कार के बोनट पर कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता चला गया। यह सनसनीखेज घटना 29 दिसंबर की बताई जा रही है।
संभावनाओं का साल 2026 : आदित्य-एल1 से सौर तूफानों की भविष्यवाणी में भारत को...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 'सोलर मिशन' आदित्य-एल1 के योगदान से भारत शक्तिशाली सौर तूफानों को समझने और उनकी भविष्यवाणी करने के लिए बेहतर रूप से तैयार है। भारत के 'सोलर मिशन' से नए साल यानी 2026 में विज्ञान के क्षेत्र में नए चमत्कार देखने की संभावनाएं और अधिक होंगी।
ऑपरेशन सागर बंधु: तूफान से तबाही के बाद श्रीलंका में सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में बुनियादी ढांचे की बहाली और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'सागर बंधु' के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय सेना के इंजीनियरों ने किलिनोच्ची, जाफना में क्रिटिकल ड्यूल कैरिजवे बेली ब्रिज को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब कैंडी के केएम-21 क्षेत्र में 100 फीट लंबे बेली ब्रिज के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

