झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का शव सड़क किनारे मिला
चतरा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में एक उभरते हुए सोशल मीडिया कलाकार की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग पर दुल्की पुल के समीप 14 वर्षीय अयान खान का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान चरका खुर्द निवासी अयान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जवाहरलाल नेहरू को मस्जिदों की मरम्मत से परहेज नहीं था, लेकिन सोमनाथ मंदिर का...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ मंदिर पर पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने और मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर पंडित नेहरू के विरोध जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बुधवार को भाजपा कार्यालय में सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद बात है कि अप्रैल 1951 में जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और कहा कि जो कुछ सोमनाथ मंदिर के लिए हो रहा है, वह बिल्कुल गलत है।
बिहार में आम लोगों को अधिकारियों से मिलना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार का...
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में अब लोगों को अपनी समस्या अधिकारियों को बताने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि अधिकारी सप्ताह में दो दिन लोगों की बात सुनने के लिए अपने कार्यालय कक्ष में लोगों का इंतज़ार करेंगे।
मस्जिद के पास एमसीडी की कार्रवाई पर हन्नान मोल्लाह का बयान, ‘बुलडोजरवाद’ बर्बरता का...
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने बुधवार को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी द्वारा चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'बुलडोजरवाद' बर्बरता का नया रूप बताया। उन्होंने आगे दावा किया कि यह रवैया केंद्र में भाजपा सरकार की देन है।
बेंगलुरु अतिक्रमण मामला: कर्नाटक सरकार ने पुनर्वास के दावे को नकारा, कहा- झील क्षेत्र...
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई की, जिसमें बेंगलुरु के कोगिलु लेआउट के पास सरकारी जमीन पर बने रिहायशी ढांचों को गिराए जाने पर सवाल उठाया गया है।
विवादित पोस्ट मामला : नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम आतंकी हमले पर कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।
महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप है विकसित भारत जी राम जी योजना: संजय...
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को विकसित भारत गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण यानी विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के किसी भी अच्छे काम का विरोध करता है।
‘सत्य की जीत हुई है,’ हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोले भाजपा नेता दुष्यंत...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह 'सत्य की जीत' है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
जी रामजी योजना पर तथ्यात्मक बात करें कांग्रेस: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर विकसित भारत जी रामजी योजना लागू किए जाने पर कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर योजना में कोई कमी दिखती है तो तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है।
गम को पीछे छोड़ ‘कर्म’ पर वापसी : धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पूरा परिवार और फैंस दोनों ही इस क्षति से उबर नहीं पा रहे हैं। हेमा मालिनी के लिए ये समय काफी दुख और कठिनाइयों से भरा है।

