Tuesday, April 21, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

नौसैनिक जहाजों की लंबी दूरी की तैनाती, पहुंचेंगे सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक और नौसेना के समुद्री जहाज सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों का दौरा करेंगे। यहां भारतीय नौसेना के जवान व अधिकारी मेजबान देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास भी करेंगे। भारतीय नौसेना का फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती पर जाएगा। इनमें भारतीय नौसेना के आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दूल, आईएनएस सुजाता और तटरक्षक पोत सारथी शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की “इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस)” के तीसरे चरण के अंतर्गत हाल ही में 22 प्रस्तावों की स्वीकृति में उत्तर प्रदेश का नाम सम्मिलित होना इसी बदले हुए औद्योगिक परिदृश्य की तस्वीर है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा, ‘उर्दू विश्वविद्यालय को जारी नोटिस ‘अस्वीकार्य’

हैदराबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बुधवार को तेलंगाना सरकार की तरफ से मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय को खाली पड़ी जमीन को लेकर जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को 'शर्मनाक' और 'अस्वीकार्य' बताया।

लखनऊ: नाव की सैर के साथ इतिहास, संस्कृति और आस्था का अनुभव, 32 नाविक...

लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आगरा जनपद के यमुना तट पर स्थित ऐतिहासिक-धार्मिक पर्यटन ग्राम बटेश्वर में ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने की एक अभिनव पहल की गई है। अब यहां पर्यटक केवल नाव की सैर ही नहीं करेंगे, बल्कि नौकायन के दौरान लोक कथाओं, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से बटेश्वर की सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जान सकेंगे।

ज्ञानेश कुमार ने जर्मन राजदूत से की मुलाकात, ईसीआई ने जारी किया अंतर्राष्ट्रीय लोगो

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और इंटरनेशनल आईडीईए के चेयरपर्सन ज्ञानेश कुमार की भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन से मुलाकात हुई। यह मुलाकात बुधवार को नई दिल्ली में निर्वाचन सदन में हुई। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय लोगो जारी किया है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में 2025 की उपलब्धियां बनीं मिसाल, रिकॉर्ड संख्या में जारी...

गाजियाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद ने वर्ष 2025 में नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बीएमसी चुनाव: एनसीपी ने जारी किया घोषणापत्र, 700 वर्ग फुट तक के घरों पर...

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया। एनसीपी ने घोषणापत्र में 700 वर्ग फुट तक के घरों पर संपत्ति कर माफ करने और नगर निगम स्कूलों के छात्रों को स्वास्थ्य कार्ड देने का वादा किया है।

महाराष्ट्र: भाजपा का विधायक को नोटिस, एआईएमआईएम के साथ गठबंधन का आरोप

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विधायक प्रकाश भारसाकले को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई, 19 को पकड़ा

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को साफ और स्वच्छ भोजन व खाद्य पदार्थ मिले, यह रेलवे की जिम्मेदारी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम में 19 वेंडरों को पकड़ा गया है।

कृषि अपशिष्ट को बनाया जा सकता है देश का उपयोगी संसाधन : नितिन गडकरी

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि खेतों में बचने वाले कृषि अपशिष्ट को देश का एक उपयोगी राष्ट्रीय संसाधन बनाया जा सकता है। उन्होंने यह बात बुधवार को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 'टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेरेमनी' में कही।

खरी बात