सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा : भारत ने 50,000 एनक्यूएएस प्रमाणपत्रों का आंकड़ा किया पार
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 31 दिसंबर 2025 तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50,373 सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित किया गया है, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक व्यापक गुणवत्ता ढांचा है।
भाजपा नेता कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- असम...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में भाजपा के बड़े नेता कबिंद्र पुरकायस्थ का सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी।
देश में ‘बुलडोजर कल्चर’ विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: माजिद मेमन
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पुरानी दिल्ली की एक मस्जिद के पास चलाए गए तोड़फोड़ अभियान के दौरान पुलिस पर हुए पथराव को लेकर एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता माजिद मेमन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में 'बुलडोजर कल्चर' विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
तेजी से बदलते संसार में स्वामी प्रभुपाद की शिक्षाएं पहले से अधिक प्रासंगिक हैं...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति आवास में आयोजित एक समारोह में हिंडोल सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक "सिंग, डांस एंड लीड: लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम द लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद" का विमोचन किया।
परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी बोले- छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत के लिए...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा के समय छात्रों का मनोबल बढ़ाने और तनाव दूर करने के लिए एक विशेष संवाद करते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ नाम के इस संवाद कार्यक्रम में देशभर के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण से पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
दमोह में पीएम मोदी की इस योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी
दमोह, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले गरीब तबके के बच्चों की पोषण आहार वितरण कार्य योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यादों में जाफरी : बॉलीवुड में दमदार, हॉलीवुड में भी असरदार, निजी जीवन की...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। कुछ कलाकार ऐसे भी रहे, जिनकी पहचान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। ऐसे ही एक सितारे थे सईद जाफरी। पर्दे पर उनकी कामयाबी की कहानी जितनी चमकदार रही, निजी जीवन उतना ही तन्हाई और पछतावे से भरा रहा।
पीयूष गोयल ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन के मंत्री के...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने लिकटेंस्टीन की उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों की मंत्री सबाइन मोनाउनी से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की है।
जेएनयू में देश विरोधी नारे के खिलाफ में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, अराजक तत्वों...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जेएनयू परिसर में हाल ही में हुई देशविरोधी, हिंसा को उकसाने वाली तथा भारतीय संवैधानिक पदों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाज़ी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेएनयू इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
बर्थडे स्पेशल: कभी शाहरुख खान की फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं सागरिका...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की चकाचौंध से भरी दुनिया पर हर कोई राज करना चाहता है और हर बैकग्राउंड से लोग अपनी किस्मत को आजमाने के लिए आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजघराने से ताल्लुक रखने वाली एक राजकुमारी भी हिंदी सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं?

