बेबी अरिहा शाह मामले में सीपीआईएम ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के फोस्टर केयर में रह रही भारतीय बच्ची 'बेबी अरिहा शाह' को भारत वापस लाने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सीपीआईएम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने बुधवार को इस मामले को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल उच्चस्तरीय कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।
साहित्यकार मोहन राकेश: जब गरीबी के हालातों ने पिता की अर्थी रोक दी, तब...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। "हममें से हर कोई अधूरा है, अधूरा है क्योंकि हसरतें अधूरी हैं, क्योंकि हम हमेशा पूर्णता की खोज में आधे अधूरे रहते हैं।" जिंदगी का यही स्याह सच एक लेखक ने बड़ी महारथ के साथ समझाया था। वे थे जाने माने लेखक और नाटककार मोहन राकेश। मोहन राकेश आधुनिक हिंदी कथा साहित्य में 'नई कहानी' आंदोलन के प्रसिद्ध कथाकार माने जाते हैं। आज भी मोहन राकेश का साहित्य आधुनिक हिंदी साहित्य में 'मील का पत्थर' माना जाता है।
शकरकंद : सर्दियों में सेहत की सबसे मीठी ढाल, आंखों से लेकर इम्यूनिटी तक...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में एक चीज खास तौर पर नजर आने लगती है, वो है भुना हुआ गरमा-गरम शकरकंद। ठंडी हवा में हाथों में शकरकंद पकड़े उसका स्वाद लेना अपने आप में एक अलग ही मजा देता है। लेकिन, स्वाद के साथ-साथ शकरकंद सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यही वजह है कि इसे सर्दियों में सेहत की सबसे मीठी ढाल कहा जाता है।
इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, जल्द मिलने की जताई...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराया।
तमिलनाडु के पूर्व सीएम पालनीस्वामी दिल्ली दौरे पर, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव और पूर्व सीएम एडप्पाडी के पालनीस्वामी बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
वजन घटाना हो या बाल बचाना, कद्दू के बीज करेंगे कमाल, जानिए फायदे
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अब महंगे सप्लीमेंट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। आपकी रसोई में मौजूद एक सस्ता सुपरफूड इस काम को आसानी से कर सकता है।
अर्जुन राम मेघवाल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस तुष्टिकरण पर ही जिंदा...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विदेश की धरती पर देश की आलोचना करने पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने जेएनयू में लगाए गए आपत्तिजनक नारे और दिल्ली दंगे के आरोपियों को जमानत न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।
धुरंधर की आलोचना करने वालों को विवेक ओबेरॉय की दो टूक, कहा- ‘यह सिर्फ...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,240 करोड़ रुपए कर लिया है। फिल्म को आज भी खूब तारीफ मिल रही है।
आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर चर्चा से भाग रही है : हरीश खुराना
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रदूषण को लेकर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के नेता अगर चाहें तो प्रदूषण पर सार्थक चर्चा कर सकते हैं। लेकिन, अफसोस इस दिशा में किसी भी प्रकार की सकारात्मक कोशिश नहीं की जा रही है। नतीजतन प्रदूषण पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

