कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का हावेरी दौरा: मेडिकल कॉलेज के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन
हावेरी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को हावेरी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नए कैंपस का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत चिंतित, विदेश मंत्री जयशंकर ने की सभी पक्षों से...
लक्जमबर्ग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत चिंतित है। विदेश मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से मौजूदा संकट के बीच वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया।
बारामूला में प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन से जुड़े ठिकानों...
बारामूला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बारामूला जिले में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।
दिल्ली तुर्कमान गेट पत्थरबाजी: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 10...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति है। इसी बीच, पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी।
सोशल मीडिया सिर्फ प्रमोशन का जरिया नहीं, समाज में सकारात्मकता फैलाने का भी प्लेटफॉर्म...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। खास बात है कि वह इस प्लेटफॉर्म को केवल अपनी फिल्मों के प्रमोशन का जरिया नहीं मानतीं। उनके लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वह लोगों को प्रेरित कर सकती हैं, जागरूकता फैला सकती हैं और दूसरों की जिंदगी में खुशी ला सकती हैं।
सीएम स्टालिन डिंडीगुल में 1,595 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को डिंडीगुल कलेक्ट्रेट परिसर में एक बड़े सरकारी कल्याण और विकास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जो जिले में होने वाले सबसे बड़े कल्याण कार्यक्रमों में से एक होगा।
मुंबई: नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से ठगी, उड़ा लिए 1 लाख के गहने
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई शहर के कांदिवली पश्चिम इलाके में एक बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है। डहाणूकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे पुलिस होने का झांसा देकर तीन अज्ञात आरोपियों ने करीब 1 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने चुरा लिए।
एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा: दोबारा रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई, घना कोहरा और...
नोएडा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। एक दिन के लिए ऑरेंज जोन में आने के बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स दोबारा रेड जोन में दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 31 कार्टन अवैध शराब जब्त की, जिसमें कुल 1550 क्वार्टर शराब शामिल थी।
भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ ‘समुद्र प्रताप’, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करते हुए भारतीय तटरक्षक बल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। देश का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत आईसीजीएस 'समुद्र प्रताप' आधिकारिक रूप से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया। इस मौके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए खास और ऐतिहासिक बताया।

