अखिलेश यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, वोटर लिस्ट को लेकर...
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक समय एनआरसी और सीएए को लेकर देश में व्यापक बहस हुई थी और यह दावा किया गया था कि इन कानूनों से लोगों के अधिकार छिन जाएंगे या मुसलमानों को देश से बाहर किया जाएगा। लेकिन अब दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है और एक भी मुसलमान को देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया।
कुछ लोग खेल को सियासत के साथ जोड़ते हैं: सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर हटाने के निर्देश पर सियासी बयानबाजी तेज है। इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी।
दिल्ली: ईडी ने फ्लैट निर्माण कंपनी की 51 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसने एक रियल एस्टेट और निर्माण कंपनी की चल और अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में एक होटल और एक विला शामिल हैं, जिनकी कीमत 51.57 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई घर खरीदारों से एकत्र किए गए फंड के कथित दुरुपयोग और फ्लैटों की देरी से डिलीवरी के संबंध में की गई है।
जेएनयू में नारे लगाने वाले छात्रों से वापस ली जाए हॉस्टल सुविधा: ध्रुव कटोच
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर मेजर जनरल (रिटायर्ड) ध्रुव कटोच ने कहा कि कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही है। दोनों को बेल नहीं मिलनी चाहिए थी। इससे भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा।
शेखपुरा में मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस, मंत्री श्रवण कुमार ने किया संबोधित
शेखपुरा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 6 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जल-संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन से लड़ना है, जिसमें तालाबों और कुओं का जीर्णोद्धार तथा पौधारोपण जैसे कार्य शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी को 25 सीटों पर निपटा देगी जनता: गौरव वल्लभ
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले मिलने वाली हार का दर्द उनके चेहरे पर झलक रहा है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता टीएमसी को 25 सीटों पर सिमटा देगी।
महाराष्ट्र के बीड शहर में दिनदहाड़े प्लंबर की हत्या, पहले गोली मारी फिर धारदार...
बीड, 6 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड शहर में मंगलवार दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शहर के अंकुश नगर इलाके में नगर पालिका के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले प्लंबर हर्षद शिंदे की दिनदहाड़े गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘द्वीप पर्यटन’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया
अमरावती, 6 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को मालदीव की तर्ज पर राज्य में द्वीप पर्यटन को विकसित करने का आह्वान किया।
पंजाब: पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया सरपंच हत्याकांड में शामिल आरोपी
अमृतसर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में सरपंच की हत्या पर राजनीति हो रही है। इसी बीच पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कांग्रेस जमीन पर उतरकर लोगों से पूछे तो पता चलेगा वोट चोरी कोई मुद्दा...
चंडीगढ़, 6 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस द्वारा 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान शुरू करने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच हरियाणा सरकार की मंत्री श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जुबानी हमला किया।

