संजय निषाद ने की एकजुट होने की अपील, बोले-लोकतंत्र और संविधान देश की सबसे...
लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कल्याण सिंह के योगदान, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर अपनी बात रखी।
दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने...
दुमका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-114 ए (दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया।
सोमनाथ मंदिर के स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में पीएम मोदी 11 जनवरी को होंगे शामिल
प्रभास पाटन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाने के लिए गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सालभर कई कार्यक्रम होंगे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 8 से 11 जनवरी तक मंदिर परिसर में कई आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
गुजरात : भारत के कुल सिरेमिक निर्यात में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मोरबी...
गांधीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गुजरात वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) कच्छ-सौराष्ट्र के दूसरे संस्करण के लिए तैयार हो रहा है। 11 एवं 12 जनवरी, 2026 के दौरान राजकोट में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस कच्छ एवं सौराष्ट्र के हिस्से के रूप में राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
पटना: सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का...
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के राजेंद्र नगर पहुंचे। सीएम ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्थापित सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि अस्पताल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।
भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संगीत सोम के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई है। यह धमकी भरा मैसेज बंगला भाषा में भेजा गया है।
बीएमसी चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) ने की 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अहम चुनावों से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत और सुषमा अंधारे जैसे सीनियर नेता शामिल हैं।
बैंक ऑफ अमेरिका ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 2025-26 में 7.6...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मजबूत नीतिगत सुधारों और उपभोग के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले बैंक ने यह अनुमान 7 प्रतिशत लगाया था।
तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हुआ सबसे बड़ा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को तटरक्षक बल के बेड़े में स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को शामिल किया। समुद्र प्रताप को विशेष रूप से प्रदूषण कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी भूमिका यहीं तक सीमित नहीं है। यह सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी उतना ही सक्षम है, तटीय गश्त में भी उतना ही प्रभावी है, और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

