Thursday, April 30, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल टॉवर से आरआरयू उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस को मोबाइल टॉवर से महंगे उपकरणों की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवर के आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दिखाता है अहमदाबाद फ्लावर शो: पीएम...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद फ्लावर शो की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है।

दिल्ली शब्दोत्सव-2026: स्वावलंबन की दिशा में तीनों सेनाएं अग्रणी: पूर्व सैन्य अधिकारी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली शब्दोत्सव-2026 के पहले दिन ‘स्वावलंबन से शौर्य’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा ने कहा कि स्वावलंबन के क्षेत्र में भारतीय नौसेना सबसे आगे रही है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने 1971-72 में ही ‘निलगिरी’ जैसे स्वदेशी युद्धपोतों का निर्माण किया था और आज भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

अगर गलत इस्तेमाल हो तो ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकती है :...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईवीएम को लेकर कहा कि हम लोग और कांग्रेस पार्टी तकनीक के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, अगर गलत इस्तेमाल किया जाए तो ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकती है।

गैरकानूनी काम करने वालों पर चलता है बुलडोजर, ओवैसी कन्फ्यूज हैं: विजय शर्मा

रायपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बुलडोजर वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उनको कुछ जानकारी नहीं रहती है। वे कुछ भी बोल देते हैं।

संभावनाओं का साल 2026 : केरल में दस्तक, भाषाई सेतु से तमिलनाडु कनेक्ट करने...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान में देश के 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हौसले भविष्य के लिए बुलंद हैं। साल 2025 में हवा का रुख बदला तो दशकों बाद दिल्ली भाजपा की हो गई। कुछ महीनों में भाजपा ने बिहार को भी मजबूत कर लिया और फिर साल बीतते-बीतते केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम भाजपा के रंग में रंग गई। यह जीत सिर्फ एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं, बल्कि 2026 में दक्षिण भारत की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट मानी जा रही है।

संभावनाओं का साल 2026 : गठबंधन संकट से वैश्विक तनाव तक, सड़कों पर लौटेगा...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल की शुरुआत से ही राजनीति का पारा चढ़ता दिख रहा है। ऐसे में राजनीति में संभावनाओं की बात करें, तो 'एकला चलो रे' की नीति और क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के बीच राष्ट्रीय स्तर के गठबंधनों में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। विपक्षी खेमे के भीतर नेतृत्व की खींचतान और विचारधारा के टकराव से कई पुराने साथी अपना रास्ता अलग कर सकते हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने एनजीओ ‘ग्राम’ के सर्वे की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एनजीओ ‘ग्राम’ के सर्वे को अविश्वनीय करार दिया। यह सर्वे चुनाव आयोग की ओर से कराया गया था। सर्वे का मुख्य मकसद कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी अर्जित करना था।

इंदौर दूषित जल मामला : अनुराग ढांडा ने केंद्र पर साधा निशाना, केंद्रीय जांच...

रोहतक, 2 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से बचने की कोशिश बताया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का चेन्नई दौरा, ‘विकसित भारत’ के लिए युवाओं को दिया सफलता...

चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चेन्नई और वेल्लोर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

खरी बात