‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले कपिल मिश्रा बोले- जिहादी और नक्सली वैचारिक आतंकवाद...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव 'दिल्ली शब्दोत्सव 2026' के उद्घाटन से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-विरोधी, देश-विरोधी और धर्म-विरोधी विचारधाराओं को बढ़ावा देने वाली कोशिशों का विरोध करने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
मध्य प्रदेश: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से कई मौतों के बाद स्थानीय...
इंदौर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से अब तक कई लोगों की मौत हो गई है, जिससे पानी की सुरक्षा और नागरिक प्रबंधन को लेकर स्थानीय लोगों में गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
19 राज्यों में घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे जमीन के कागजात, खरीद-बिक्री और लोन...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अब देश के 19 राज्यों के नागरिक अपने जमीन के कागजात (लैंड रिकॉर्ड) घर बैठे डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। ये कागज कानूनी रूप से मान्य होंगे। इसके अलावा, 406 जिलों में बैंक अब ऑनलाइन ही जमीन गिरवी रखने (मॉर्गेज) की जानकारी जांच सकते हैं, जिससे लोगों को लोन जल्दी मिलने में मदद मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर : डीओडी टैरिफ पर ब्रेक, पुराने बिजली शुल्क पर ही बिल चुकाएंगे घरेलू...
श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में किसी भी तरह की सामान्य बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही 'टैरिफ ऑफ द डे' (डीओडी) यानी समय-आधारित बिजली शुल्क व्यवस्था को भी फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा।
इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों पर मायावती का तीखा हमला, सरकार...
लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों और कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस दर्दनाक घटना पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद, चौंकाने वाला और सरकारी गैर-जिम्मेदारी का नतीजा बताया है।
हरियाणा टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी-2025 पर पुनर्विचार की मांग, कंवरपाल गुर्जर ने शिक्षा मंत्री को...
यमुनानगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में लंबे समय के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच, पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा टीचर्स ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 पर पुनर्विचार कर जरूरी संशोधन करने की मांग उठाई है। कंवरपाल गुर्जर ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को पत्र लिखा।
किश्तवाड़ में आग से 20 घर बर्बाद, प्रभावित परिवारों को दी जाएगी हरसंभव मदद:...
किश्तवाड़, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दच्छन क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण आग लगने से करीब 20 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में तबाही मचा दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भोपाल दौरा, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
भोपाल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार से दो दिन के भोपाल दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर और रवींद्र भवन में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
‘बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेना गलत तो पाकिस्तान के साथ क्यों खेला मैच’,...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) की राज्यसभा सांसद फौजिया खान ने केकेआर में शामिल बांग्लादेशी खिलाड़ी के विरोध पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति बंद होनी चाहिए। धर्म के नाम पर ऐसी बातें करना बहुत पिछड़ा, पुराना और असभ्य है।
ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक महीने में 102 लापता लोगों को परिजनों से...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिसंबर 2025 में एक सराहनीय अभियान ऑपरेशन मिलाप चलाया, जिसके तहत 102 लापता व्यक्तियों/बच्चों (35 लापता बच्चे और 67 लापता वयस्क) को बरामद किया और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया।

