संभावनाओं का साल 2026 : गठबंधन संकट से वैश्विक तनाव तक, सड़कों पर लौटेगा...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल की शुरुआत से ही राजनीति का पारा चढ़ता दिख रहा है। ऐसे में राजनीति में संभावनाओं की बात करें, तो 'एकला चलो रे' की नीति और क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के बीच राष्ट्रीय स्तर के गठबंधनों में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। विपक्षी खेमे के भीतर नेतृत्व की खींचतान और विचारधारा के टकराव से कई पुराने साथी अपना रास्ता अलग कर सकते हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने एनजीओ ‘ग्राम’ के सर्वे की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एनजीओ ‘ग्राम’ के सर्वे को अविश्वनीय करार दिया। यह सर्वे चुनाव आयोग की ओर से कराया गया था। सर्वे का मुख्य मकसद कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी अर्जित करना था।
इंदौर दूषित जल मामला : अनुराग ढांडा ने केंद्र पर साधा निशाना, केंद्रीय जांच...
रोहतक, 2 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से बचने की कोशिश बताया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का चेन्नई दौरा, ‘विकसित भारत’ के लिए युवाओं को दिया सफलता...
चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चेन्नई और वेल्लोर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
ईडी ने दिल्ली और हरियाणा में इंदरजीत सिंह यादव से जुड़े 10 ठिकानों पर...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत इंदरजीत सिंह यादव से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अर्पित राठौर को किया गिरफ्तार, 14 लाख नकद...
जालंधर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। डायरेक्टोरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ईडी), जालंधर जोनल ऑफिस ने 31 दिसंबर 2025 को अर्पित राठौर के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
शाहरुख खान तय करें वे भारत के साथ या देशविरोधी ताकतों के: प्रवीण खंडेलवाल
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में खरीदे जाने पर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अब शाहरुख को फैसला लेना है कि वे भारत के साथ खड़े हैं या फिर देशविरोधी ताकतों के साथ। फैसला तो उन्हें ही लेना होगा।
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
बठिंडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। स्टेशन के पार्सल घर के पास लाइन नंबर 6 पर एक नवजात का शव मिला। बच्चे का एक पैर आवारा कुत्तों ने खा लिया था। बच्चे के पास महिला के कपड़े भी बरामद हुए हैं।
संभावनाओं का साल 2026 : इस साल रिलीज को तैयार फिल्मों की लिस्ट काफी...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों के साथ साल 2026 बॉलीवुड के लिए शानदार होने वाला है। कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश बन रहा है देश का उभरता दूरसंचार पावरहाउस
लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में दूरसंचार क्षेत्र की तेजी से प्रगति हो रही है। प्रदेश में मोबाइल, ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवाओं का विस्तार शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में मजबूती से हो रहा है। इस विस्तार का सबसे बड़ा कारण सरकारी नीतिगत समर्थन और निजी निवेश है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र का त्वरित गति से दायरा बढ़ता जा रहा है।

