बुलेट ट्रेन केवल आधुनिक तकनीक का उदाहरण नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग के लिए भी...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया और अहम अध्याय जुड़ने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश को 15 अगस्त 2027 तक पहली बुलेट ट्रेन मिलने जा रही है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस प्रोजेक्ट ने अब एक बड़ा मील का पत्थर भी हासिल कर लिया है।
सभी विभाग समय से आवंटन बजट का करें इस्तेमाल, न हो कोई लापरवाही :...
लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय को लेकर वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों के बजट प्रावधान के सापेक्ष शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटन, व्यय आदि की अद्ययावधिक प्रगति पर अधिक बजट प्रावधान वाले प्रमुख 20 विभागों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में पांच दिन बाद तालाब में मिला लापता भाजपा नेता...
कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में मोयना विधानसभा क्षेत्र के सुदामपुर में तनावपूर्ण माहौल है, जहां एक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता का शव पांच दिन बाद एक तालाब से बरामद हुआ है।
इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा गया, संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार : राहुल...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतें को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा गया। वहीं, प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा।
श्रवण कुमार का टीएमसी से सवाल, नकली मतदाता से कब तक जीतते रहोगे?
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर नकली मतदाता के वोट पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। बिहार सरकार में मंत्री की यह प्रतिक्रिया टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा एसआईआर के विरोध के बाद सामने आई।
भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई दिसंबर में 55 रहा, मांग से उत्पादन में हो रही...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई दिसंबर में कम होकर 55 हो गया है, जो कि नवंबर में 56.6 पर था। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
झारखंड : गुमला में लिव इन पार्टनर को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी युवक...
गुमला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पार्टनर की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
हजारीबाग में पहली जनवरी की देर रात युवकों के बीच विवाद ने लिया हिंसक...
हजारीबाग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग शहर के व्यस्त इलाके इंद्रपुरी चौक पर एक जनवरी की देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मडई खुर्द निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार राणा के रूप में हुई है, जो पेशे से टाइल्स और मार्बल मिस्त्री था।
अदाणी ग्रुप सिर्फ कंपनी नहीं, बल्कि देश का सपना भी पूरा कर रहा है...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर सिंह (रॉबी) ने कहा कि अदाणी ग्रुप सिर्फ एक विशाल ग्रुप ही नहीं है, बल्कि देश के सपने को भी पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2026 में और आने वाले 10 वर्षों में हम भारत और उसके लोगों के प्रति कृतज्ञता से हाथ जोड़कर खड़े हैं।
बुलेट ट्रेन से बदलेगी देश की तस्वीर : संजय सरावगी
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की पहली बुलेट ट्रेन लॉन्च की तारीख घोषित होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है और देश अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

