बिहार में सेकेंडरी टीचर एलीजीबिलिटी टेस्ट का परिणाम जारी, 2.56 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शिक्षक बनने वाले युवकों के लिए इंतजार की घड़ी सोमवार को समाप्त हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को सेकेंडरी टीचर एलीजीबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर एसटीईटी का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों में से 2.56 लाख सफल हुए हैं।
अरावली मॉर्फोलॉजिकल रिज में 473 पेड़ काटने वाली डीडीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की उस याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें अरावली के मॉर्फोलॉजिकल रिज इलाके में 473 अतिरिक्त पेड़ काटने या स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी गई थी।
दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर हंगामा, ‘आप’ के 4 विधायक निलंबित
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन प्रदूषण को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सदन में दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने 'आप' के सभी विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान चार विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित भी कर दिया गया।
राजस्थान सरकार ने शीत लहर के चलते तीन और जिलों में स्कूल बंद करने...
जयपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में शीत लहर और भीषण ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में बारां जिले के बाद अब तीन और जिलों, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी, में लगातार कम तापमान के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आपकी ये गलती बन सकती है टाइफाइड का कारण? आयुर्वेद से जानिए बचाव के...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। आजकल टाइफाइड (मियादी बुखार) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। यह बीमारी खासतौर पर गंदा पानी, अस्वच्छ भोजन और खराब जीवनशैली के कारण फैलती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ संक्रमित व्यक्ति से ही बीमारी होती है, लेकिन असल में आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी टाइफाइड का कारण बन सकती हैं।
राहुल से ज्यादा काबिल हैं प्रियंका गांधी वाड्रा: तेजप्रताप यादव
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी वाड्रा बेहतर हैं। तेज प्रताप यादव का यह बयान उस वक्त आया है, जब पांच राज्यों के चुनावों के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया।
बल्लारी हिंसा: कांग्रेस सरकार अपने ही कार्यकर्ता की हत्या पर पर्दा डाल रही: कुमारस्वामी
बेंगलुरु, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार बल्लारी शूटआउट मामले में साजिश के तहत अपने ही पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने ही कार्यकर्ता की हत्या को दबाने में जुटा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी के लाल किले से दिए गए संबोधनों के उर्दू...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नई दिल्ली में ‘खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फसील से’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए संबोधनों का उर्दू संकलन है।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में युवक ने की मां और भाई-बहन की हत्या, हड़कंप
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मानवता और खून के रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मां, भाई और बहन की निर्मम हत्या कर दी।
महाविकास अघाड़ी का काम केवल सवाल उठाना, निर्विरोध जीत स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा: रामदास...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव से पहले महायुति के 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने को लेकर महाविकास अघाड़ी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अठावले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी का काम केवल सवाल उठाना रह गया है, जबकि महायुति सत्ता में बनी रहेगी।

