वेनेजुएला पर कांग्रेस का बयान, अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई पर जताई गंभीर चिंता
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वेनेजुएला में अमेरिका द्वारा पिछले 48 घंटों में उठाए गए एकतरफा कदमों पर गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका की यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संधियों में निहित अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।
सोमनाथ मंदिर का इतिहास केवल विनाश की कथा नहीं, बल्कि विजय और संकल्प की...
ऋषिकेश, 5 जनवरी (आईएएनएस)। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के एक हजार साल पूरे होने को लेकर गहन और भावनात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास केवल विनाश की कथा नहीं, बल्कि विजय, संकल्प और गौरव की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है और यह शाश्वत शंखनाद तथा सत्य सनातन का घोष है।
‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना के बारे में विपक्ष फैला रहा गलत जानकारी :...
चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग 'विकसित भारत-जी राम जी' के बारे में झूठी जानकारी फैला रहे हैं।
भारत ने ईरान को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर जरूरी यात्रा से बचने...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की।
मुरली मनोहर जोशी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा : ब्रजेश पाठक
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी का सोमवार को 92वां जन्मदिन रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिग्गज नेता से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
एयर इंडिया की टॉप लीडरशीप में हो सकता है बड़ा बदलाव, नए सीईओ की...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप एयर इंडिया के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहा है। इसकी वजह अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद आया उतार-चढ़ाव का दौर और एयरलाइन के वित्तीय स्थिति का निजीकरण के बाद फिर से पटरी पर नहीं लौटना है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में बड़ी क्रांति आने वाली है क्योंकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट में यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने बड़ी हिस्सेदारी की डील साइन की है।
बेंगलुरु: महिला शौचालय में वीडियो बनाने का मामला, हिरासत में लिए गए नाबालिग
बेंगलुरु, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु के मडिवाला थाना क्षेत्र में स्थित संध्या सिनेमा थिएटर में महिलाओं के शौचालय के भीतर कथित तौर पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य नाबालिग संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
हिंदू परंपराओं के खिलाफ खड़े लोगों को इतिहास से सीख लेनी चाहिए : संजय...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ मंदिर के विनाश और पुनर्निर्माण पर लिखे गए ब्लॉग की शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर भारत पर हुए विदेशी आक्रमणों और हिंदू विरोधी अभियानों का एक जीवंत ऐतिहासिक उदाहरण है। हिंदू परंपराओं के खिलाफ खड़े लोगों को इतिहास से सीख लेनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए: महेंद्र सिंह
भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंत्योदय, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

