भारतीय सेना के 14 इन्फैंट्री डिवीजन के तहत हिमालयी सीमा सुरक्षा पर महत्वपूर्ण सेमिनार...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना की 14 इन्फैंट्री डिवीजन के तत्वावधान में 'हिमालय को मजबूत बनाना: चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए मध्य क्षेत्र में एक सक्रिय सैन्य-नागरिक विलय रणनीति' विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नई सुनिश्चित पेंशन योजना की घोषणा
चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए एक नई तमिलनाडु सुनिश्चित पेंशन योजना (टीएनएपीएस) के कार्यान्वयन की घोषणा की।
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद, बोत्सवाना से जनवरी में...
श्योपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर सुर्खियों में है। 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बोत्सवाना से 8 नए चीतों की खेप जनवरी 2026 में आने की संभावना है। ये चीते क्वारंटाइन पूरा करने के बाद विशेष विमान से भारत लाए जाएंगे। इस खेप में नर और मादा चीते शामिल हैं, जो पार्क में मौजूदा चीतों की आबादी को मजबूत करेंगे। फिलहाल भारत में चीतों की कुल संख्या 30 है, जिसमें कूनो में 27 और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में 3 चीते हैं।
उपराष्ट्रपति ने श्रीशक्ति अम्मा के चैरिटेबल कार्यों को सराहा, बोले- शिक्षा, जल और पर्यावरण...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को तमिलनाडु के वेल्लोर के श्रीपुरम में श्री शक्ति अम्मा के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया और श्री शक्ति अम्मा की 50 साल की आध्यात्मिक यात्रा के इस मौके का हिस्सा बनकर अपार खुशी जाहिर की।
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में नकली खाद की बिक्री, उच्च स्तरीय जांच हो: दिग्विजय सिंह
भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले में नकली खाद बेचे जाने के गंभीर प्रकरण को लेकर राज्य सरकार और कृषि विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि यह मामला न केवल किसानों के आर्थिक शोषण का है, बल्कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी भारतीय जन उर्वरक परियोजना की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस का उद्घाटन किया, सिद्ध को जीवित...
चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को चेन्नई के कलाईवनार आरंगम में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सिद्ध चिकित्सा को आधुनिक दुनिया के लिए एक समग्र, निवारक और सतत स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में रेखांकित किया।
यूपी: सीएम योगी से मिले सीआईआई के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अब देशभर के उद्योग जगत की पहली पसंद बनता जा रहा है। सुरक्षा, अनुशासन और निष्पक्ष शासन ने निवेशकों का भरोसा प्रदेश में मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप बड़े, मध्यम और छोटे तीनों सेगमेंट के उद्योग तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी।
नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले, आवास, पर्यावरण को...
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक शनिवार को प्राधिकरण सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। इस दौरान प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनहित में अहम निर्णय लिए गए।
भारतीय सेना ने भूटान के सिविल इंजीनियर्स के लिए पुणे में विशेष ट्रेनिंग कोर्स...
पुणे, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना की प्रतिष्ठित संस्था कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) में भूटान की रॉयल गवर्नमेंट के सिविल इंजीनियर्स के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कोर्स भारतीय सेना की ओर से तैयार किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य पड़ोसी देश के इंजीनियर्स को उन्नत इंजीनियरिंग कौशल प्रदान करना था।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: हम न बटेंगे और न ही कटेंगे : माधवी लता
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के दूसरे दिन के सत्र में हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं माधवी लता शामिल हुईं। उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

