दिल्ली वासियों को नए साल पर सीएम रेखा गुप्ता का तोहफा, 15 महीने मिलेगी...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल पर दिल्ली वासियों को रेखा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। हाल ही में आयोजित इस बैठक में अंत्योदय अन्न योजना (एएआई) के अंतर्गत सभी कार्डधारकों को जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक (कुल 15 महीनों के लिए) मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी दे दी गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : उत्तर-दक्षिण के बीच विवाद खड़ा करने पर सुधांशु त्रिवेदी का...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में शब्दोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन के शब्दोत्सव में भाजपा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं माधवी लता शामिल हुईं।
बीएसएफ जम्मू ने बुजुर्ग मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी कराई
जम्मू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जम्मू शाखा ने शनिवार को बुजुर्ग मरीजों की आंखों की सर्जरी कराई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करके दी।
झारखंड : नकली आईएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
पलामू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हुसैनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई वर्षों से खुद को आईएएस और आईपीटीएएफएस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। आरोपी राजेश कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में असफल रहने के बाद यह फर्जीवाड़ा शुरू किया था।
वीबी-जी राम जी पर भ्रम दूर करने के लिए 7 जनवरी से शुरू होगा...
चंडीगढ़, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी गरीबों के हित में लाई गई योजना वीबी-जी राम जी के बारे में जनता को सूचित करने के लिए 7 जनवरी से जागरूकता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत फाजिल्का जिले से होगी।
हिमाचल: यूजीसी फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित, छात्र की मौत के मामले में जांच शुरू
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में एक छात्र की दुखद मृत्यु को अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान के लिए यूजीसी ने एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति घटना के दौरान हुए संभावित कर्तव्य-लोप, छात्र सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन और कॉलेज प्रशासन की भूमिका की विस्तृत समीक्षा करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव भी देगी।
सरफराज, शमी और सिराज हैं तो रहमान की जरूरत नहीं है: आनंद दुबे
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि हमारे पास सरफराज खान, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं तो फिर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की क्या जरूरत है?
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी विधायक की 3.65 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच
कोलकाता, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वस्त्र तथा सुधार सेवाएं विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।
मुंबई: अंधेरी वेस्ट की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अंधेरी पश्चिम की एसवी रोड पर स्थित हाईराइज बिल्डिंग 'चांदीवाला पर्ल रीजेंसी' में शनिवार को भीषण आग लगी, जिससे सोसायटी में अफरातफरी मच गई।

