कर्नाटक के गृह मंत्री ने मैसूर ब्लास्ट की रिपोर्ट मांगी, पांच घायलों का चल...
बेंगलुरु, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मैसूर में हीलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस हादसे में एक गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई और 5 पर्यटक घायल हो गए थे।
‘आप’ ने देश का माहौल खराब करने का काम किया : गिरिराज सिंह
बेगूसराय, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के उस पोस्ट पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में सांता बना एक शख्स बेहोश हो जाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आप ने किसी के धर्म का मजाक बनाया है और पूरे देश का माहौल खराब करने का काम किया है।
सांता क्लॉज का मजाक उड़ाकर आप नेताओं ने हमारी आस्था को चोट पहुंचाई: अधिवक्ता...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईसाई धर्म में आस्था के प्रतीक माने जाने वाले सांता क्लॉज का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। खुशबू जॉर्ज की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 'आप' नेताओं -सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने पर बिहार भाजपा नेताओं में खुशी
पटना, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'वीर बाल दिवस' पर बिहार के उभरते हुए सितारे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया। सूर्यवंशी को मिले इस सम्मान पर बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूर्यवंशी ने अब तक अपने बेहतरीन खेल से अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए।
आसान नहीं था मीनाक्षी शेषाद्रि के लिए ‘हम न हम रहे’ गाना शूट करना,...
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। 'दामिनी,' 'घातक,' और 'घायल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वे भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने 26 मई 1987 को रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' की शूटिंग की यादों को ताजा किया है।
पीएमयूवाई स्कीम में सब्सिडी पाने वाले लोगों की संख्या 2025 में बढ़कर 10.35 करोड़...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 2025 में बढ़कर 10.25 करोड़ हो गई है। यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
सिंहावलोकन 2025 : इस साल दुनिया के कई विश्वविद्यालय विवादों में रहे, बड़े नाम...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। यह साल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल दुनियाभर में कई घटनाएं देखने को मिलीं, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी। इस साल विवादों का एक दौर भी देखने को मिला। दुनियाभर में इस साल अलग-अलग तरह के विवाद सामने आए। विवादों में दुनिया के कई विश्वविद्यालयों का नाम भी रहा है। आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया के कौन-कौन से विश्वविद्यालय विवादों में रहे।
नोएडा: स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने जिला अस्पताल में मिली खामियों...
नोएडा, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से नोएडा के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मरीजों व उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने विशेष सचिव को अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं।
अखंड भ्रष्टाचार में डूबी राजद, सुधरे नहीं तो पार्टी का नामोनिशान नहीं बचेगा :...
पटना, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि अगर अभी भी नहीं सुधरे तो पार्टी का नामोनिशान नहीं बचेगा।
केंद्र सरकार नाबालिगों के लिए इंटरनेट पर पोर्न वीडियो बैन करे: मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट पर पोर्नोग्राफिक वीडियो पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करे।

