तमिलनाडु में सांस की बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क...

चेन्नई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों और आने-जाने वालों से अस्पतालों में मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भले ही मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, फिर भी सांस से जुड़ी बीमारियां फैल सकती हैं।

पिछड़ों की लड़ाई लड़ने जा रहे अखिलेश यादव, कुछ लोगों के पेट में हो...

प्रयागराज, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज हो गया है। एक तरफ समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण के रूप में दिखा रही है तो वहीं भाजपा, "अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश" जैसे नारों वाले पोस्ट लगा रही है। इस बीच सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इसको लेकर आईएएनएस से बातचीत में बड़ा बयान दिया है।

अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में नशा-मुक्ति यात्रा के समापन समारोह को करेंगे...

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में चल रहे नशा-मुक्ति अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इसी दिन जालंधर में नशा-विरोधी चार यात्राओं का समापन होगा।

जमशेदपुर में केनरा बैंक में डकैती, भारी मात्रा में कैश और सोना लूटकर भागे...

जमशेदपुर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को भीषण डकैती हुई है। शहर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर भारी मात्रा में नकदी और सोना लूट लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लूटी गई नगद राशि और करोड़ों में बताई जा रही है।

भाजपा नेता माधवी लता की कर्नाटक के बागलकोट जिले में एंट्री बैन, प्रशासन ने...

बागलकोट, 24 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद की भाजपा नेता माधवी लता के कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उनके प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। साथ ही, आदेश के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने माधवी लता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

चुनाव आयोग के अंदरूनी विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस और झामुमो ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और झामुमो समेत कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ पर जदयू बोली-अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, ‘सपा’ ने कानून...

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और दरभंगा में छेड़खानी के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ जदयू ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

बिहार : समस्तीपुर छेड़छाड़ मामले को लेकर तेजस्वी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया निगरानी के दौरान 23 सितंबर की शाम वीडियो सामने आया था। तकनीकी सत्यापन के बाद घटनास्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जगतासिंहपुर स्थित बांध के पास सड़क के रूप में हुई।

संघर्ष का अंत कूटनीति और संवाद से ही संभव : पूर्व राजनयिक फैबियन

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। भारत हमेशा कूटनीति और संवाद की जरूरत पर बल देता रहा है, फिलहाल जो स्थिति है इसकी अहमियत और बढ़ रही है। पूर्व राजनयिक के पी फैबियन ने आईएएनएस से बातचीत में माना कि युद्ध खत्म करने का कोई नया या पुराना रास्ता नहीं है, बल्कि बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार कह चुके हैं कि लगातार बढ़ते संघर्षों का समाधान 'डिप्लोमेसी और डायलॉग' के जरिए ही संभव है।

राज ठाकरे ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से...

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मीडिया में हाल ही में हुए खुलासों ने यह साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग की संवैधानिक स्वायत्तता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

खरी बात