संघर्ष का अंत कूटनीति और संवाद से ही संभव : पूर्व राजनयिक फैबियन

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। भारत हमेशा कूटनीति और संवाद की जरूरत पर बल देता रहा है, फिलहाल जो स्थिति है इसकी अहमियत और बढ़ रही है। पूर्व राजनयिक के पी फैबियन ने आईएएनएस से बातचीत में माना कि युद्ध खत्म करने का कोई नया या पुराना रास्ता नहीं है, बल्कि बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार कह चुके हैं कि लगातार बढ़ते संघर्षों का समाधान 'डिप्लोमेसी और डायलॉग' के जरिए ही संभव है।

राज ठाकरे ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से...

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मीडिया में हाल ही में हुए खुलासों ने यह साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग की संवैधानिक स्वायत्तता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और पोलाकी में...

विशाखापत्तनम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) गुरुवार तड़के कलिंगपट्टनम और पोलाकी के बीच तट से टकराया है, जिसकी वजह से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है।

टीएमसी सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, चुनाव आयोग से 28...

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। टीएमसी के नाम और घास-फूल के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर मुकेश सहनी बोले-‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार...

पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मुकेश सहनी ने कहा कि अगर मुझे एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता।

साहिल वाकोडे मौत मामला: आईआईटी बॉम्बे ने मांगी माफी, कहा-जांच से पहले बयान देना...

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने अपने पहले बयान को लेकर माफी मांगी है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि 21 सितंबर की पिछली पोस्ट को फिर से शेयर कर रहे हैं और उसमें कही गई बातों के लिए माफी मांगते हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जजों...

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।

हैदराबाद में गणेश विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को दोपहिया वाहन ने...

हैदराबाद, 24 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में गणेश विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर के. वेंकन्ना को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली सरकार बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया...

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नदियों को साफ रखने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की ओर से शहरभर में 81 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। जिससे नदियों का ध्यान रखते हुए पूरी श्रद्धा के साथ गणपति का विसर्जन किया जा सके।

पितृ पक्ष से पहले त्रिवेणी संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पिंड दान-तर्पण के...

प्रयागराज, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) की शुरुआत 26 सितंबर 2026 (पूर्णिमा श्राद्ध) से हो रही है, लेकिन इससे पहले ही त्रिवेणी संगम पर पिंड दान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए देश भर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पंडा समुदाय और स्थानीय प्रशासन ने घाटों पर विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

खरी बात