जो काम कभी ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा...
मुर्शिदाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजनीति में लगातार अवसरवाद बढ़ रहा है और कई नेता केवल राजनीतिक लाभ के लिए पाला बदलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय में जो काम ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा है।
यूपी की कैबिनेट बैठक में जेल, पंचायती राज और आवास विकास से जुड़े अहम...
लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न विभागों की योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
खान सर कोचिंग मामला : कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- अब बिहार में...
अमेठी, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए।
हिमाचल: रणधीर शर्मा ने खालसा टैक्स और एंट्री टैक्स पर उठाए सवाल, सरकार से...
शिमला, 3 जून (आईएएनएस)। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने राज्य सरकार पर 'खालसा टैक्स' को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर किसी भी तरह का अवैध टैक्स वसूला जा रहा है तो सरकार को तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निजी गाड़ियों और पर्यटकों की गाड़ियों को एंट्री टैक्स से बाहर रखने की मांग की।
कर्नाटक में प्रशासनिक फेरबदल : एलके. अतीक बने मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार, कई आईएएस...
बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एलके अतीक को मुख्यमंत्री का वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।
अहमदाबाद में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में
गांधीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसे लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश में भव्य आयोजन, अमरावती में 25 हजार से...
अमरावती, 3 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को बताया कि कृष्णा नदी के पश्चिमी बाईपास रोड पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।
समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंचतीं तो नहीं जातीं इतनी जानें: अरमान मंसूरी
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल वाली इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय दुकानदार अरमान मंसूरी और उनके पिता रियाजुद्दीन मंसूरी ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए अपनी दुकान से गद्दे निकालकर बिछाए, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर के लिए रवाना
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पूर्वोतर दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेंगे।
खान सर कोचिंग हमले मामले पर सरकार सख्त, आरोपियों को ‘पाताल लोक’ से भी...
पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी।

