ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी को लेकर विरोधाभासी दावे, लोगों की सेहत पर मंडरा...
ग्रेटर नोएडा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में दूषित पेयजल की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। खासतौर पर डेल्टा-1 सेक्टर को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन के बयानों में साफ तौर पर विरोधाभास दिखाई दे रहा है। एक तरफ, अथॉरिटी का कहना है कि उनकी टीम जब डेल्टा-1 सेक्टर पहुंची तो वहां कोई भी बीमार व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी तरफ, जिलाधिकारी की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि इसी सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है और कई लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
साधन नहीं संकल्प रचता है इतिहास, यादों में नोबेल विजेता हर गोबिंद खुराना
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एक छोटा सा गांव... जहां साक्षरता अपवाद थी और संसाधन न के बराबर थे, वहां से एक ऐसी वैज्ञानिक यात्रा शुरू हुई जिसने आगे चलकर जीवन के सबसे गूढ़ रहस्यों, जेनेटिक कोड की व्याख्या की दिशा तय की। साल 2011 में 9 नवंबर को दुनिया ने वैज्ञानिक हर गोबिंद खुराना को खो दिया, लेकिन उनका जीवन आज भी इस सवाल का जवाब देता है कि साधन नहीं, संकल्प इतिहास रचता है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी ने सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार से शुरू हो रहे 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर भारत की सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को याद किया है। उन्होंने कहा कि अटूट आस्था के एक हजार वर्ष का यह अवसर हमें राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है।
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की, सपा...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई हिंसा में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है। यह पहचान सीसीटीवी फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी-वॉर्न कैमरे की रिकॉर्डिंग और इलाके के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र के किनारे अलर्ट रहने की...
चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। चेन्नई में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब विकराल हो रहा है और लगभग 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों में तमिलनाडु तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
एनसीआर में ठंडी हवाओं से कड़ाके की ठंड, प्रदूषण और कोहरे से मिली राहत
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों ठिठुरन भरी तेज ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन्हीं तेज हवाओं की वजह से कोहरे और वायु प्रदूषण में आंशिक कमी दर्ज की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने अवैध गारमेंट यूनिट का भंडाफोड़ किया, नकली ब्रांडेड कपड़े जब्त
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की जिला जांच इकाई (डीआईयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गारमेंट निर्माण और भंडारण इकाई का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर तैयार किए जा रहे 1,919 नकली रेडीमेड परिधानों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए कपड़ों में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के नकली उत्पाद शामिल हैं। पुलिस की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
तमिलनाडु सरकार राशन कार्ड धारकों के लिए 3,000 रुपए की ‘पोंगल गिफ्ट योजना’ शुरू...
चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार 'पोंगल' पर्व के अवसर पर गुरुवार को 'पोंगल गिफ्ट योजना' शुरू करेगी। योजना के तहत राज्य में रहने वाले श्रीलंकाई तमिल परिवारों समेत 2.22 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को 'पोंगल गिफ्ट पैकेज' के साथ 3,000 रुपए नकद दिए जाएंगे।
राजकोट से सोमनाथ के लिए चार दिन की स्पेशल ट्रेन शुरू, हर हर महादेव...
राजकोट, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सौराष्ट्र में आस्था का आध्यात्मिक केंद्र सोमनाथ महादेव मंदिर, मंदिर के नवीनीकरण के 75 साल और ऐतिहासिक हमलों के 1,000 साल पूरे होने पर एक भव्य स्वाभिमान पर्व का आयोजन
किया जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए राजकोट से चार दिन की स्पेशल ट्रेन सेवा गुरुवार से शुरू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे।

