Friday, May 15, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर राजेश बवानिया के गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राजेश बवानिया के रिश्तेदार और गैंग के सदस्य अंकित मान के पैर में गोली लग गई।

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा’, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने...

रायपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'विकसित भारत- जीरामजी बिल' को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा है।

दिल्ली तुर्कमान गेट मामला: पुलिस ने यूट्यूबर सलमान की तलाश तेज की, माहौल बिगाड़ने...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में जांच तेज की है। इसी कड़ी में यूट्यूबर सलमान की तलाश में टीमें जुटी हैं। आरोप है कि सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी को लेकर विरोधाभासी दावे, लोगों की सेहत पर मंडरा...

ग्रेटर नोएडा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में दूषित पेयजल की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। खासतौर पर डेल्टा-1 सेक्टर को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन के बयानों में साफ तौर पर विरोधाभास दिखाई दे रहा है। एक तरफ, अथॉरिटी का कहना है कि उनकी टीम जब डेल्टा-1 सेक्टर पहुंची तो वहां कोई भी बीमार व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी तरफ, जिलाधिकारी की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि इसी सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है और कई लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

साधन नहीं संकल्प रचता है इतिहास, यादों में नोबेल विजेता हर गोबिंद खुराना

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एक छोटा सा गांव... जहां साक्षरता अपवाद थी और संसाधन न के बराबर थे, वहां से एक ऐसी वैज्ञानिक यात्रा शुरू हुई जिसने आगे चलकर जीवन के सबसे गूढ़ रहस्यों, जेनेटिक कोड की व्याख्या की दिशा तय की। साल 2011 में 9 नवंबर को दुनिया ने वैज्ञानिक हर गोबिंद खुराना को खो दिया, लेकिन उनका जीवन आज भी इस सवाल का जवाब देता है कि साधन नहीं, संकल्प इतिहास रचता है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी ने सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार से शुरू हो रहे 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर भारत की सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को याद किया है। उन्होंने कहा कि अटूट आस्था के एक हजार वर्ष का यह अवसर हमें राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है।

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की, सपा...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई हिंसा में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है। यह पहचान सीसीटीवी फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी-वॉर्न कैमरे की रिकॉर्डिंग और इलाके के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र के किनारे अलर्ट रहने की...

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। चेन्नई में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब विकराल हो रहा है और लगभग 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों में तमिलनाडु तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

एनसीआर में ठंडी हवाओं से कड़ाके की ठंड, प्रदूषण और कोहरे से मिली राहत

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों ठिठुरन भरी तेज ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन्हीं तेज हवाओं की वजह से कोहरे और वायु प्रदूषण में आंशिक कमी दर्ज की जा रही है।

खरी बात