हरिद्वार: कुंभ 2027 से पहले हरकी पैड़ी पर सख्ती, गैर हिंदू दुकानदारों की पहचान...
हरिद्वार, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर इन दिनों माहौल कुछ बदला-बदला सा है। कुंभ 2027 से पहले यहां सुरक्षा और सख्ती दोनों बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला गैर-हिंदुओं की पहचान को लेकर शुरू किए गए चेकिंग अभियान का है।
‘एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन की विवादित टिप्पणी पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सिलेक्शन है।
झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग,...
खूंटी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी जिला बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।
बिहार: बीएसएससी अध्यक्ष आलोक राज के इस्तीफे पर बवाल, राजद ने कहा- सरकार स्थिति...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष आलोक राज का पदभार संभालने के छह दिन बाद इस्तीफा देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विपक्ष इस इस्तीफे को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। साथ ही, सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की बात कर रहा है।
यह असहनीय वेदना… अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर छलका मनोज मुंतशिर का...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। अमेरिका में हुए हादसे पर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।
इंदौर दूषित पानी मामले की न्यायिक जांच हो: दिग्विजय सिंह
भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने इंदौर में दूषित जल पीने से हुई मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
हैदराबाद के पास पेड़ से टकराई एसयूवी, चार छात्रों की मौत
हैदराबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद के पास गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। तेज रफ्तार एसयूवी के पेड़ से टकराने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रंगारेड्डी जिले के मोकिला में मिर्जापुर के पास हुआ।
लखनऊ: स्कूलों के बाहर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने की...
लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएएस)। लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) बबलू कुमार ने बैठक बुलाई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्कूल खुलने व बंद होने के समय यातायात को सुचारू बनाना रहा।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एसडीओ कार्यालय में आग लगी, एसआईआर के दस्तावेज जलकर...
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में एसडीओ कार्यालय में आग लगने से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी की वैश्विक पहचान मजबूत: शाहनवाज हुसैन
भागलपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भारत की आर्थिक प्रगति, केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के एक प्रभावशाली वैश्विक नेता बन चुके हैं और उनकी आवाज हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनी जाती है।

