Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बेटे अग्निवेश के निधन पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयर किया...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया। वह 49 साल के थे। सोशल मीडिया पर अनिल अग्रवाल के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से पीठ दर्द और तेजी से बढ़ता मानसिक तनाव आम समस्या बन गई हैं। ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हैं, हालांकि इन्हें दूर करना असंभव नहीं। योगासन शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने का सरल और प्रभावी तरीका है। ऐसे ही एक लाभकारी आसन का नाम शशांकासन है।

श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सर्दी में यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर राजेश बवानिया के गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राजेश बवानिया के रिश्तेदार और गैंग के सदस्य अंकित मान के पैर में गोली लग गई।

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा’, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने...

रायपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'विकसित भारत- जीरामजी बिल' को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत आकार ले रहा है।

दिल्ली तुर्कमान गेट मामला: पुलिस ने यूट्यूबर सलमान की तलाश तेज की, माहौल बिगाड़ने...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में जांच तेज की है। इसी कड़ी में यूट्यूबर सलमान की तलाश में टीमें जुटी हैं। आरोप है कि सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी को लेकर विरोधाभासी दावे, लोगों की सेहत पर मंडरा...

ग्रेटर नोएडा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में दूषित पेयजल की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। खासतौर पर डेल्टा-1 सेक्टर को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन के बयानों में साफ तौर पर विरोधाभास दिखाई दे रहा है। एक तरफ, अथॉरिटी का कहना है कि उनकी टीम जब डेल्टा-1 सेक्टर पहुंची तो वहां कोई भी बीमार व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी तरफ, जिलाधिकारी की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि इसी सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है और कई लोग पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

साधन नहीं संकल्प रचता है इतिहास, यादों में नोबेल विजेता हर गोबिंद खुराना

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एक छोटा सा गांव... जहां साक्षरता अपवाद थी और संसाधन न के बराबर थे, वहां से एक ऐसी वैज्ञानिक यात्रा शुरू हुई जिसने आगे चलकर जीवन के सबसे गूढ़ रहस्यों, जेनेटिक कोड की व्याख्या की दिशा तय की। साल 2011 में 9 नवंबर को दुनिया ने वैज्ञानिक हर गोबिंद खुराना को खो दिया, लेकिन उनका जीवन आज भी इस सवाल का जवाब देता है कि साधन नहीं, संकल्प इतिहास रचता है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी ने सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार से शुरू हो रहे 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर भारत की सांस्कृतिक अटूटता और संघर्ष की गाथा को याद किया है। उन्होंने कहा कि अटूट आस्था के एक हजार वर्ष का यह अवसर हमें राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है।

खरी बात