Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की, सपा...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई हिंसा में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है। यह पहचान सीसीटीवी फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी-वॉर्न कैमरे की रिकॉर्डिंग और इलाके के वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र के किनारे अलर्ट रहने की...

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। चेन्नई में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब विकराल हो रहा है और लगभग 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों में तमिलनाडु तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

एनसीआर में ठंडी हवाओं से कड़ाके की ठंड, प्रदूषण और कोहरे से मिली राहत

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों ठिठुरन भरी तेज ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन्हीं तेज हवाओं की वजह से कोहरे और वायु प्रदूषण में आंशिक कमी दर्ज की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने अवैध गारमेंट यूनिट का भंडाफोड़ किया, नकली ब्रांडेड कपड़े जब्त

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की जिला जांच इकाई (डीआईयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गारमेंट निर्माण और भंडारण इकाई का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर तैयार किए जा रहे 1,919 नकली रेडीमेड परिधानों को जब्त किया गया है। जब्त किए गए कपड़ों में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के नकली उत्पाद शामिल हैं। पुलिस की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

तमिलनाडु सरकार राशन कार्ड धारकों के लिए 3,000 रुपए की ‘पोंगल गिफ्ट योजना’ शुरू...

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार 'पोंगल' पर्व के अवसर पर गुरुवार को 'पोंगल गिफ्ट योजना' शुरू करेगी। योजना के तहत राज्य में रहने वाले श्रीलंकाई तमिल परिवारों समेत 2.22 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को 'पोंगल गिफ्ट पैकेज' के साथ 3,000 रुपए नकद दिए जाएंगे।

राजकोट से सोमनाथ के लिए चार दिन की स्पेशल ट्रेन शुरू, हर हर महादेव...

राजकोट, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सौराष्ट्र में आस्था का आध्यात्मिक केंद्र सोमनाथ महादेव मंदिर, मंदिर के नवीनीकरण के 75 साल और ऐतिहासिक हमलों के 1,000 साल पूरे होने पर एक भव्य स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए राजकोट से चार दिन की स्पेशल ट्रेन सेवा गुरुवार से शुरू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के जन्मदिन पर अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने माणिक साहा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

9 जनवरी का पंचांग : माघ मास की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ की शुरुआत से पहले पंचांग से शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र आदि का विचार किया जाता है। राहुकाल या भद्राकाल जैसे अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्य वर्जित माने जाते हैं। जानते हैं 9 जनवरी, दिन शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग।

आवारा कुत्तों से काटने और हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गुरुवार को जारी रहेगी...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई जारी रखेगा। कोर्ट इस मामले को और गहराई से जांचेगा और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियमों का पालन करने की स्थिति भी देखेगा।

मतदाता सूची में अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या स्पष्ट करे चुनाव आयोग:...

कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूची को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 58.20 लाख मतदाताओं की सूची में अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठियों की सही संख्या स्पष्ट करने को कहा। यह सूची पिछले साल 16 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी।

खरी बात