झारखंड : नकली आईएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
पलामू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हुसैनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई वर्षों से खुद को आईएएस और आईपीटीएएफएस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। आरोपी राजेश कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में असफल रहने के बाद यह फर्जीवाड़ा शुरू किया था।
वीबी-जी राम जी पर भ्रम दूर करने के लिए 7 जनवरी से शुरू होगा...
चंडीगढ़, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी गरीबों के हित में लाई गई योजना वीबी-जी राम जी के बारे में जनता को सूचित करने के लिए 7 जनवरी से जागरूकता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत फाजिल्का जिले से होगी।
हिमाचल: यूजीसी फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित, छात्र की मौत के मामले में जांच शुरू
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में एक छात्र की दुखद मृत्यु को अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान के लिए यूजीसी ने एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति घटना के दौरान हुए संभावित कर्तव्य-लोप, छात्र सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन और कॉलेज प्रशासन की भूमिका की विस्तृत समीक्षा करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव भी देगी।
सरफराज, शमी और सिराज हैं तो रहमान की जरूरत नहीं है: आनंद दुबे
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि हमारे पास सरफराज खान, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं तो फिर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की क्या जरूरत है?
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी विधायक की 3.65 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच
कोलकाता, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वस्त्र तथा सुधार सेवाएं विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।
मुंबई: अंधेरी वेस्ट की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अंधेरी पश्चिम की एसवी रोड पर स्थित हाईराइज बिल्डिंग 'चांदीवाला पर्ल रीजेंसी' में शनिवार को भीषण आग लगी, जिससे सोसायटी में अफरातफरी मच गई।
उत्तराखंड में माल्टा फ्रूट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा मिशन:...
देहरादून, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में 'उत्तराखंड माल्टा महोत्सव' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा फ्रूट के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
संजय निषाद का अजय चौटाला के बयान पर पलटवार, बोले- ऐसी भाषा पर हो...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में भी शासकों को सड़कों पर दौड़ाकर पीटना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग समाज में भ्रम और त्रासदी पैदा करने का काम करते हैं।
अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी...
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में की गई एक जघन्य हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों और हत्या के बाद शव को छिपाने में सहयोग करने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश: समयपूर्व रिहाई नीति पर राजभवन में मंथन, कारागार सुधार को मिले नए...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कारागार व्यवस्था को सुधारात्मक, पारदर्शी और मानवीय स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन में समयपूर्व रिहाई से जुड़े प्रस्तावित शासनादेश पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जेल सुधार, बंदियों के अधिकार, आय सृजन और आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

