ममता बनर्जी ने गायक प्रशांत तमांग के निधन पर जताया दुख, कोलकाता पुलिस से...
कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन आइडल फेम और मशहूर गायक प्रशांत तमांग के निधन की खबर से सभी हैरान हैं। 43 वर्षीय गायक की मौत की वजह स्ट्रोक बताई जा रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमांग के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
बिहार विधानसभा चुनाव में ‘लोक’ हारा और ‘तंत्र’ जीता: तेजस्वी यादव
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि पूरा देश कह रहा है कि हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर चल रहा जुआ अड्डा पकड़ा
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने कल्याणपुरी इलाके में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे अवैध सट्टेबाजी/जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है।
सबरीमाला खाजाना चोरी की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए : गृह मंत्री...
तिरुवनंतपुरम, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी से शासन करने से भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है, क्योंकि दोनों दल अपने ही भ्रष्टाचार की जांच करने में विफल रहे हैं।
अदाणी ग्रुप की बड़ी घोषणा, कच्छ में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश
अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप अगले 5 वर्षों में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह बात अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने रविवार को कही।
निगेटिव पीआर और फेक रिव्यू पर छलका विजय देवरकोंडा का दर्द, कहा, ‘वर्षों पहले...
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पिछली बार 'किंगडम' में दिखने वाले साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं।
उत्तर प्रदेश ने रखी मेडिकल क्षेत्र में एआई की मजबूत नींव, बनेगा मॉडल स्टेट
लखनऊ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सशक्त सहायक उपकरण के रूप में उभर रहा है, जो निर्णय लेने, रोग की पहचान और उपचार की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। सरकार ने अपने प्रयासों से देश-दुनिया को दिखा दिया है कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के समर्पण से एआई स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाया जा सकता है। वहीं, आने वाले समय में समान पहुंच और अन्य राज्यों के बीच समन्वय से आने वाले वर्षों में प्रदेश न केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एआई आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य नवाचार का उदाहरण बन जाएगा।
त्रिपुरा के कुमारघाट में दो समुदायों के बीच झड़प, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
अगरतला, 11 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट सबडिवीजन में मेले के लिए चंदा इकट्ठा करने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद, रविवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
बिहार : 1989 में उजड़ा बाबरचक, आज पुनर्वास और उम्मीद की मिसाल, लाभार्थी गीता...
बांका, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बनने की ओर बढ़ चुका बाबरचक गांव अब एक बार फिर नई पहचान के साथ उभर रहा है। यह गांव वर्ष 1989 के दंगों में पूरी तरह तबाह हो गया था। वर्षों तक विस्थापन, असुरक्षा और अभाव का दर्द झेलने वाले इस गांव का पुनर्जीवन आज विकास, पुनर्वास और उम्मीद की मिसाल बन गया है।
ओवैसी की राजनीति बांटो और राज करो की नीति पर आधारित : पूनम महाजन
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता पूनम महाजन ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने हिजाब पहनने वाली महिला के मेयर बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ओवैसी की राजनीति पूरी तरह “बांटो और राज करो” की नीति पर आधारित है।

