बिहार : पटना में पांचवी तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद, कड़ाके की...
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना में भीषण शीतलहर और गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. थियागराजन एस.एम. ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कक्षा पांचवी तक के स्कूल को 13 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
बीएमसी चुनाव: पूर्व सांसद पूनम महाजन बोलीं, जनता चाहती है महायुति करे मुंबई का...
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता पूनम महाजन ने शिवसेना (यूबीटी) और मनसे गठबंधन को सेल्फ सर्वाइवल का गठबंधन करार दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि जनता चाहती है कि मुंबई का विकास भाजपा और शिवसेना की महायुति के जरिए हो।
बठिंडा डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू
बठिंडा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में मिशन प्रगति के तहत नामांकित छात्रों और उम्मीदवारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है।
उत्तराखंड : रामनगर में हाथी के हमले से महिला घायल, लोगों में दहशत का...
रामनगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बार फिर सामने आया है। शनिवार देर शाम रिहायशी इलाके के पास एक महिला पर टस्कर हाथी ने हमला कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
दिल्ली को जलभराव से मिलेगी स्थायी मुक्ति, 4 बड़े ट्रंक ड्रेनों का निर्माण प्रगति...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली को आधुनिक, वैश्विक और विकसित राजधानी बनाने के संकल्प की दिशा में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा और दूरगामी कदम उठाया है। इसके तहत दिल्ली के चार बड़े नालों- मुंडका हॉल्ट-सप्लीमेंट्री ड्रेन, एमबी रोड स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, किराड़ी-रिठाला ट्रंक ड्रेन और रोहतक रोड (एनएच-10) स्थित स्टॉर्म वॉटर ड्रेन को ‘ड्रेनेज मास्टर प्लान’ के तहत अहम घटक के रूप में विकसित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने इन बड़े ट्रंक ड्रेनों के निर्माण और विस्तार के कार्य की गति को तेज कर दिया है।
सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में भी सोचना...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में हर कोई अपना धर्म मानने के लिए आजाद है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। सरकार को उस अत्याचार के बारे में सोचना चाहिए।
आज कट्टरपंथी सोच और देश तोड़ने की बात करने वालों के खिलाफ एकजुट होने...
दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से अपील की है कि उन्हें कट्टर सोच, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वालों और देश तोड़ने की बात करने वालों के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट होना चाहिए।
मुंबई: बैंकॉक से तस्करी कर लाया गया 44 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त, गिरोह...
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 2025 के अंतिम दिनों और जनवरी के पहले सप्ताह में तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में हाइड्रोपोनिक वीड जैसे मादक पदार्थों के साथ-साथ भारी मात्रा में तस्करी का सोना जब्त किया गया है।
‘कांग्रेस ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ बन चुकी है’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर शहजाद पूनावाला...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की एक ही पहचान है, पाकिस्तान का गुणगान करना और भारतीय सेना का अपमान करना।
छात्रों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ का इंतजार, रजिस्ट्रेशन संख्या 4.46 करोड़ के पार
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 में शामिल होने के लिए अब तक करीब साढ़े चार करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। परीक्षाओं से जुड़े प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है।

