केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शिवपुरी में 111 करोड़ रुपए के रीजनल पोस्टल...
शिवपुरी/भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका और उसकी अद्वितीय क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यवस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आम नागरिक की सेवा में समर्पित है, तो वह भारत का डाक विभाग है।
ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में देशभर के प्रमुख सूफी और अन्य मुस्लिम विद्वान शामिल थे।
‘राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश चिंताजनक’, भाजपा नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनए)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने कहा है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश बेहद चिंताजनक घटना है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
लालू परिवार पर गुरु प्रकाश पासवान का तंज, पाप का घड़ा एक दिन फूटना...
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने को लेकर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि पाप का घड़ा एक दिन फूटना ही था। उसी तरह लालू यादव के साथ हुआ है।
कांग्रेस का मनरेगा को ‘खत्म’ करने के खिलाफ प्रदर्शन, देशभर में रखेगी उपवास: अजय...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कहा कि देशभर में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के मनरेगा को खत्म करने और उसकी जगह दूसरी योजना लाने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह नई योजना गरीबों के हितों की रक्षा करने में नाकाम है।
पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी पर हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, ममता सरकार...
उत्तर 24 परगना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के ऊपर प्लान के तहत हमले किए जाते हैं।
नेचुरल पेन किलर है लौंग, दांत दर्द से माइग्रेन तक में कारगर
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दांत में तेज दर्द हो या माइग्रेन का असहनीय सिरदर्द, जब ये शुरू होते हैं तो इंसान परेशान हो जाता है। कई बार सामान्य दवाइयां भी राहत नहीं दे पातीं। ऐसे में आयुर्वेद एक आसान और कारगर उपाय बताता है लौंग। इसे प्राकृतिक पेन किलर माना जाता है। लौंग के औषधीय गुण दर्द को जल्दी शांत करते हैं और बिना साइड इफेक्ट के आराम देते हैं।
‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में लालू के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर सुधाकर...
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 'लैंड फॉर जॉब' स्कैम में आरोप तय किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने कहा कि यह सत्ता का दुरुपयोग है। एक राजनीतिक दल को तबाह करने के लिए सरकार हथकंडे अपनाती है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री और तिरुप्पुर कुमारन को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को देश के दो महान सपूतों को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए दो अलग-अलग पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद थियागी तिरुप्पुर कुमारन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सोमनाथ मंदिर: टूटने से ज्यादा टिके रहने की कहानी, पीएम मोदी की आस्था और...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोमनाथ मंदिर दर्शन का स्थल मात्र नहीं है। उनका दृष्टिकोण यह रहा है कि यहां आने वाला हर श्रद्धालु भारत के इतिहास, उसकी सभ्यता की यात्रा और उसमें सोमनाथ की भूमिका को समझे। यही सोच आगे चलकर ठोस कार्ययोजना में बदली। मोदी स्टोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

