पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन, कहा- यह समिट ग्लोबल...

राजकोट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के राजकोट में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब वाइब्रेंट गुजरात समिट का मंच सजता है, तो मुझे यह सिर्फ समिट नहीं दिखती। मुझे यह 21वीं सदी के आधुनिक भारत की वह यात्रा नजर आती है, जो एक सपने से शुरू हुई और आज एक अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है।'

सीआईआई ने केंद्र से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण में तेजी लाने की...

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट के लिए अपने सुझावों में केंद्र सरकार से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इससे सरकारी कंपनियों की वास्तविक कीमत सामने आएगी और सरकार को संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को 7 साल पूरे, कभी फिल्म को रिजेक्ट करना चाहते...

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विक्की कौशल के करियर का टर्निंग पॉइंट रही 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सिर्फ अभिनेता या डायरेक्टर के लिए ही खास नहीं रही, बल्कि इस फिल्म ने देशभक्ति से भरी फिल्मों को नया विजन भी दिया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 14 जनवरी के बाद बिहार में ‘आभार यात्रा’ पर निकलेंगे

पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आभार यात्रा पर निकलने वाले हैं।

शिक्षा मंत्री व एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ईटीएस) के सीईओ के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मान्यता प्राप्त परीक्षाओं के संचालन में एक जानी-मानी व प्रमुख संस्था है। इसके अलावा, यह संस्थान शोध-आधारित मूल्यांकन प्रणालियों के क्षेत्र में भी अहम योगदान देता है।

पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी प्रह्लाद कुमार घायल

पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में अपराधियों की गोली का जवाब देने में अब पुलिस पीछे नहीं हट रही है। इस बीच, पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।

दिल्ली: वाहन लोन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; तीन गिरफ्तार, पांच गाड़ियां बरामद

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने संगठित तरीके से बड़े पैमाने पर वाहन लोन फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मनगढ़ंत आयकर रिटर्न (आईटीआर) के जरिए विभिन्न बैंकों से वाहन ऋण हासिल किए और जानबूझकर उनकी अदायगी नहीं की। इस कार्रवाई में मर्सिडीज समेत कुल पांच वाहन बरामद किए गए हैं।

बिहार के कई जिलों में शीत दिवस, भागलपुर के सबौर का पारा 4 डिग्री...

पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के कई जिले शीत दिवस (कोल्ड डे) की चपेट में हैं। हालांकि पटना में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बाद रविवार को सुबह खिली हुई धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दरभंगा एवं वाल्मीकि नगर में भीषण शीत दिवस तथा अररिया, मोतीहारी, नालंदा, वैशाली एवं मुंगेर में शीत दिवस दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार की नीतियों के केंद्र में महिला नेतृत्व वाला विकास : केंद्रीय मंत्री...

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं ने भारत के विकास की दिशा बदल दी है। अब सरकार की सोच केवल महिलाओं के लिए योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

केरल: यौन उत्पीड़न मामले में विधायक राहुल ममकूटथिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पथानामथिट्टा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पथानामथिट्टा फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट II ने रविवार को केरल के विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राहुल को स्पेशल सब जेल मावेलिकारा ले जाया गया। विधायक पर यौन उत्पीड़न और वित्तीय शोषण का आरोप लगाया गया है।

खरी बात