मुंबई: गोरेगांव पश्चिम में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की...
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक दर्दनाक अग्निकांड में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। हादसा देर रात एक रिहायशी घर में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भारत मंडपम में ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026’ शनिवार से होगा शुरू, शिक्षा...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे बड़ा बुक फेयर 'नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026' शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुरू होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही किताबों, विचारों और संस्कृतियों के एक भव्य उत्सव की शुरुआत होगी। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।
‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी बोले- ‘युवा साथियों से...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में देश के युवाओं से संवाद करेंगे। शनिवार को उन्होंने कहा कि वे 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में देशभर के अपने युवा साथियों से संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
विश्व हिंदी दिवस: सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, हिंदी को राष्ट्रीय...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवार को देश भर में हिंदी भाषा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। हिंदी को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक पहचान का प्रतीक बताते हुए कई प्रमुख नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं साझा कीं।
बहन नूपुर सेनन की हल्दी और संगीत रस्म में जमकर नाचीं कृति सेनन
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी से लेकर संगीत तक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुंबई: पांच महीने बाद सुलझी सनसनीखेज हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने पांच महीने पहले लापता हुए 20 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। यह वारदात विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुर्ला इलाके में हुई। पुलिस ने मामले में उसी क्षेत्र के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पैसों के विवाद के बाद युवक को मीठी नदी में धक्का देकर हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
तमिलनाडु के मेट्टूर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
मेट्टूर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मेट्टूर इलाके के वनवासी क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक कार्गो ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में खाई में गिरी बस, 14 लोगों की मौत, 35 घायल
शिमला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर में हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ओडिशा कैबिनेट ने 11 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, नई पर्यटन नीति को हरी...
भुवनेश्वर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक सेवा भवन, भुवनेश्वर में हुई ओडिशा मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम ओडिशा पर्यटन (संशोधन) नीति–2026 को स्वीकृति देना रहा, जिसे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा सुधार कदम माना जा रहा है।
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर आतिशी का चर्चा से गायब रहना गैर जिम्मेदाराना रवैया:...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण पर विधानसभा में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी गायब रहीं, इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर कितनी गंभीर है।

