अंकिता हत्याकांड और महिला सुरक्षा पर खुशबू पाटनी ने कही बड़ी बात, बताया नारी...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड की सियासत को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।
कपिल मिश्रा एफआईआर मामले पर भड़के भाजपा नेता, पंजाब सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी के कथित एडिटेड वीडियो मामले में पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर मामले ने सियासी विवाद को जन्म दे दिया है। वीडियो मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
विदेश में राहुल गांधी की बयानबाजी राष्ट्रविरोधी : किरोड़ी लाल मीणा
जयपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं और यह राष्ट्रविरोधी है।
ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में निरंतर जागरूकता ही हमें सुरक्षित कर सकती है: गृह...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की 9वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अमृतसर कार्यालय का उद्घाटन भी किया। एनसीबी द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों के प्रमुख हितधारक तथा राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां ने भाग लिया।
नाइजर में हथियारबंद दहशतगर्दों की कैद से आठ माह बाद रिहा हुए झारखंड के...
रांची, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में सशस्त्र दहशतगर्दों की कैद में पिछले आठ महीनों से फंसे झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों की आखिरकार सकुशल रिहाई हो गई है। झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण केंद्र ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के हवाले से इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
झारखंड: हजारीबाग के चंदन कुमार ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ में रखेंगे आत्मनिर्भर...
हजारीबाग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के छात्र चंदन कुमार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- 2026' के लिए चयनित किया गया है। वह 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष 'विकसित भारत 2047 मिशन' पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
हम प्रदूषण से लड़ेंगे और इसे खत्म करेंगे: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा में प्रदूषण को लेकर पिछली सरकारों से लेकर वर्तमान सरकार की कार्ययोजनाओं का एक तथ्यात्मक विवरण पेश किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984–85 में एमसी मेहता बनाम भारत सरकार मामले से लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीएनजी आदेश, औद्योगिक रिलोकेशन और वाहन प्रदूषण मानकों तक कई निर्णायक फैसले लिए गए, लेकिन 2014 के बाद दिल्ली की स्थिति लगातार बदतर होती गई।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, कहा- यह हमारी...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ जाएंगे और 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल होंगे। 10 जनवरी को शाम लगभग 8 बजे प्रधानमंत्री ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे।
आतंकी ठिकानों व एयर बेस को निशाना बनाने वाले फाइटर जेट कर्तव्य पथ पर...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाले भारतीय लड़ाकू विमान इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उड़ान भरने जा रहे हैं।
भाजपा ने झारखंड के 23 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए, सामाजिक समीकरण साधने की...
रांची, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के 23 सांगठनिक जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। प्रदेश चुनाव अधिकारी, भाजपा महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तर से नियुक्त चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। शेष जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

