केंद्र सरकार की नई पहल से 100 जिले बनेंगे वस्त्र के वैश्विक निर्यात चैंपियन
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम 'डिस्ट्रिक्ट-लेड टेक्सटाइल्स ट्रांसफॉर्मेशन' (डीएलटीटी) है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के वस्त्र क्षेत्र में समावेशी और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है।
दिल्ली: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की राह पर बढ़ रहे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीरें डालकर और दोस्तों के बीच हथियार दिखाकर अपना रौब जमाने की कोशिश करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी सिंगल शॉट पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह के कार्यालय के बाहर किया...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों के हाथों में ऐसे पोस्टर थे जिन पर लिखा था, "बंगाल मोदी-शाह की गंदी राजनीति को खारिज करता है," और उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
देहरादून में घंटाघर के पास अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की देर रात की कार्रवाई
देहरादून, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घंटाघर के पास सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को जिला प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात ध्वस्त कर दिया।
इंदौर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व गृह मंत्री की बेटी समेत तीन की मौत
इंदौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर के रालामंडल में तेजाजी नगर बाईपास के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ममता बनर्जी के धरना प्रदर्शन पर भाजपा का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले- इससे कुछ...
दार्जिलिंग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी इस तरह के धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं और इस बार भी इससे उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला।
तमिलनाडु में फिर बढ़ी सियासी हलचल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने की पलानीस्वामी...
चेन्नई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार सुबह चेन्नई के ग्रीनवेज रोड स्थित अपने आवास पर एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से मुलाकात की।
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर आरोप तय, 52 आरोपी बरी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब 41 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी।
भाजपा का एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन: शिवसेना (यूबीटी)
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है और उस पर सत्ता के लिए अपनी मूल विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल: गंगासागर मेले में भीषण आग लगने से कई अस्थायी टेंट जलकर राख,...
गंगासागर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के गंगासागर में आयोजित भव्य मेले में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे कई अस्थायी टेंट जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण गंगासागर मेले में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

