भारत विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर अग्रसर: मनीषा कायंदे
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भारत की जीडीपी वृद्धि और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
कर्नाटक: तुमकुरु में क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर, चार की मौत, सात घायल
बेंगलुरु, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में वसंतनरसपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास कोरा इलाके में शुक्रवार सुबह क्रूजर गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर वन तुलसी : सेवन से दूर होगी सांस की समस्या, मिलेगी...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र पौधा माना जाता है, जो न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक खजाना है। घर के आंगन या बाग-बगीचों में लगी तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के एक किस्म का नाम वन तुलसी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात: माइनस 6 डिग्री पर लुढ़का पारा, कश्मीर...
श्रीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जस्टिस एमएस सौनक बने झारखंड हाईकोर्ट के 18वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
रांची, 9 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के लोकभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 18वें चीफ जस्टिस बन गए।
पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आई-पैक पर ईडी रेड का मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर हुई छापेमारी से जुड़ी याचिकाओं पर शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस शुभ्रा घोष की सिंगल बेंच छापे से जुड़ी तीन याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी।
भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं, ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाए: करौली सरकार
हरिद्वार, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर करौली सरकार ने प्रतिक्रिया दी। करौली शंकर महादेव (जिन्हें करौली सरकार के नाम से भी जाना जाता है) ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद भयावह और पूरी तरह निंदनीय है।
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच तेज
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास तोड़फोड़ अभियान के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ताजा गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
सोमनाथ धाम की विरासत जन-जन की चेतना को जागृत कर रही: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोमनाथ धाम के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इसे भारतीयों की पीढ़ियों के लिए आस्था, साहस और आत्म-सम्मान का एक शाश्वत स्रोत बताया।

