दिल्ली: आतिशी के कथित बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने बताया दुखद, माफी की...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी पर सिख गुरु के खिलाफ असंवेदनशील शब्दों के इस्तेमाल के आरोप को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आतिशी द्वारा गुरु के खिलाफ इस्तेमाल की गई कथित अपमानजनक भाषा को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और इसकी समीक्षा के लिए 15 दिनों का समय तय किया गया है।
मुंबई : एकनाथ शिंदे ने नगर निगम चुनावों को ‘विकास बनाम बयानबाजी’ की लड़ाई...
नवी मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को आगामी नवी मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से 15 जनवरी को 'धनुष और बाण' चिन्ह पर मतदान करके 'वंशवादी और स्थापित नेतृत्व के एकाधिकार' को तोड़ने का अपील की।
भाजपा का ममता सरकार पर निशाना, अग्निमित्रा पॉल ने स्वास्थ्य और शिक्षा की गिनाईं...
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में बंगाल का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरे को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और संगठनात्मक विषयों को लेकर उनका दौरा पूरी तरह स्वाभाविक है। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोला और स्वास्थ्य एवं शिक्षा की नाकामियां गिनाईं।
जीटीवी यूके पर दस्तक दे रहा नया टीवी सीरियल ‘लक्ष्मी निवास’, शो लॉन्च में...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी सीरियल की दुनिया में मिडिल क्लास परिवार के संघर्ष और सपनों की कहानी के ताने-बाने को लेकर नया शो 'लक्ष्मी निवास' दस्तक देने के लिए तैयार है।
सोमनाथ मंदिर हमारी सभ्यतागत अमरता और कभी न हारने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक:...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले बड़े हमले के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सोमनाथ मंदिर की भव्यता और आकर्षण को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।
थेरेपी बन गई कुकिंग, मास्टरशेफ के सेट पर कंटेस्टेंट को देख भावुक हुए जज
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी के पॉपुलर शो 'मास्टरशेफ इंडिया' के 9वें सीजन का आगाज हो चुका है। अभी शो के ऑडिशन चल रहे हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक हुनरबाज लोगों को देखा जा रहा है।
सर्दियों में पैरों की देखभाल क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें कारण और उपाय
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों में ठंडी हवा और फर्श की ठंडक सीधे शरीर के अंदर तक पहुंचती है और सबसे ज्यादा असर पैरों पर पड़ता है। ऐसे में अगर पैरों को गर्म और साफ नहीं रखा जाए तो नींद में परेशानी, पैरों की जकड़न, ऐंठन और दर्द जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
दिल्ली दंगे साजिश मामले में शरजील इमाम के वकील ने दीं दलीलें, ‘हिंसा का...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में शरजील इमाम के खिलाफ आरोप तय करने पर बहस चली। शरजील इमाम के वकील ने आरोप तय करने के खिलाफ अपनी दलीलें पूरी कीं। वकील ने जोर देकर कहा कि शरजील के खिलाफ साजिश का कोई मामला नहीं बनता, क्योंकि न तो कोई सहमति का सबूत है और न ही सह-अभियुक्तों से कोई संवाद या समन्वय।
जब वापस कोलकाता जाना चाहते थे शरद मल्होत्रा, अंतरात्मा की आवाज से बदली जिंदगी
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पर्दे की चकाचौंध ऐसी है कि हर किसी का दिल बड़े पर्दे पर छाने का करता है, लेकिन किस्मत कब क्या मोड़ ले आए, कहा नहीं जा सकता है।
सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेंनिथला ने...
तिरुवनंतपुरम, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेंनिथला ने गुरुवार को सबरीमाला सोना चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में डिंडीगुल के कारोबारी डी. मणि की संलिप्तता से इनकार किया है, जिस पर चेंनिथला ने संदेह जताया।

