‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी प्रशंसनीयः एयर चीफ मार्शल
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की है। उन्होंने विभिन्न सरकारी पहलों के प्रचार-प्रसार में भी एनसीसी कैडेट्स के योगदान को सराहा। उन्होंने कैडेट्स से वर्दी से आगे बढ़कर राष्ट्रवाद को अपनाने, निरंतर आत्म-विकास करने और जीवन में कभी हार न मानने के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर एसीईओ ने किया...
ग्रेटर नोएडा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के जल विभाग की टीम भी मौजूद रही।
कोयला घोटाला: आई-पैक के निदेशक के कोलकाता आवास पर ईडी की छापेमारी
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता कार्यालय ने कोयला घोटाला मामले में गुरुवार को अनुप माजी और अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी ने यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा 27 नवंबर 2020 को दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है।
महाराष्ट्र: कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में हुए शामिल, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र ने दिलाई...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अंबरनाथ नगर पालिका की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस को करारा झटका लगा। उनके 12 नगरसेवकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
केरल: लतीश हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद, कन्नूर अदालत का बड़ा फैसला
कन्नूर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर जिले की एक अदालत ने 2008 में हुए माकपा कार्यकर्ता के लतीश हत्याकांड में सात आरएसएस–भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले के साथ उत्तर केरल में राजनीतिक हिंसा के सबसे जघन्य मामलों में से एक को न्यायिक रूप से निष्कर्ष मिला है।
वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने पर बोले उमर अब्दुल्ला, भविष्य के...
जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासी और शैक्षणिक हलकों में हलचल मच गई है। एनएमसी ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई), कटरा के एमबीबीएस कोर्स की मान्यता रद्द कर दी है। आयोग की टीम ने हालिया निरीक्षण में कॉलेज में बुनियादी ढांचे, फैकल्टी की कमी और जरूरी मानकों में गंभीर खामियां पाई थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।
संबलपुर, कटक और देवगढ़ की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम माझी...
भुवनेश्वर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबलपुर, कटक और देवगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय अदालतों को मिली बम की धमकियों की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और वरिष्ठ अधिकारियों को धमकियों की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच करने का निर्देश दिया है।
70 के दशक के सखी प्रेम को दिखाता है रानी चटर्जी की फिल्म का...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी अपनी लेटेस्ट फिल्म 'परिणय सूत्र' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साल की शुरुआत में रानी की फिल्म को टीवी पर रिलीज कर दिया गया, लेकिन अभी यूट्यूब पर रिलीज होना बाकी है।
तुर्कमान गेट हिंसा: पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिन के लिए बढ़ाई गई
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में सभी पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। पांचों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद गुरुवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
सर्दियों में तिल खाने के 5 बेहतरीन तरीके, जो शरीर को अंदर से रखेंगे...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई अपने शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत रखने के तरीके ढूंढने लगता है। ऐसे में तिल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। तिल सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं होता, बल्कि इसमें कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों, जोड़ों और त्वचा के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच का काम करते हैं।

