वनटांगिया तिनकोनिया बना उत्तर प्रदेश का पहला ‘जल अर्पण गांव’, पानी की कमान अब...
गोरखपुर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए गोरखपुर का वनटांगिया गांव तिनकोनिया-3 ‘जल अर्पण गांव’ बन गया। इसके साथ ही यह देश का दूसरा ऐसा गांव है, जहां जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन और निगरानी ग्राम पंचायत के नेतृत्व में ग्रामीण स्वयं करेंगे।
देहरा: लियारा में धूं-धूं कर जली टैक्सी, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान
देहरा, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के देहरा उपमंडल के एनएच-503 पर ढलियारा के समीप बरवाड़ा स्थान पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ज्वालामुखी से जालंधर की ओर जा रही एक टैक्सी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में उस वक्त एक बच्चा समेत कुल 9 लोग सवार थे।
राजस्थान की हस्तशिल्प परंपरा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है: सीएम भजनलाल शर्मा
जोधपुर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जोधपुर के रामलीला मैदान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी स्टॉल व 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित विशेष डोम का अवलोकन किया। 25 दिसंबर से शुरू हुए इस 10 दिवसीय उत्सव में 15 डैम में 800 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें उद्योग हस्तशिल्प, पंच गौरव उत्पादन और सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी शामिल है। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव मेले में दो एंबुलेंस और 41 स्कूटी का वितरण भी किया।
भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी; अगले पांच साल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 48...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत रेलवे अगले पांच वर्षों में देश में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत 48 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को संभालने की क्षमता को दोगुना करने की योजना पर काम कर रहा है। यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई।
पुणे-सोलापुर हाईवे पर तड़के लूट, कार रोककर आराम कर रहे परिवार से 1.75 लाख...
पुणे/दौंड, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। पुणे-सोलापुर हाईवे के किनारे कुरकुंभ गांव के पास सुबह-सुबह लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर तीन अज्ञात लोगों ने एक परिवार के साथ लूटपाट की।
असम चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, नितिन नबीन का गुवाहाटी दौरा
गुवाहाटी, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। असम में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को गुवाहाटी का दौरा किया, जहां उन्होंने अहम बैठकों में हिस्सा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
सेंगर की जमानत पर बोलीं वृंदा करात, ‘न्यायपालिका और जजों की सोच में सुधार...
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर सीपीआई (एम) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहला और जरूरी सुधार न्यायपालिका और जजों की सोच में होना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर: झेलम नदी से मिली पत्थर की मूर्ति पुरातत्व विभाग को सौंपी गई
श्रीनगर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने शुक्रवार को झेलम नदी से मिली पत्थर की मूर्ति संरक्षण और संवर्धन के लिए पुरातत्व विभाग को सुरक्षित सौंप दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर कॉलेज में दिनदहाड़े 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के एक छात्र की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार हमलावर कॉलेज परिसर में घुस आए और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।
भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से समुद्री यात्रा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही हैं। वह नौसेना की पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री में जाएंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

