बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सबसे अधिक तैनाती
कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए छह जिलों और राजधानी कोलकाता में फैले कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को व्यापक सुरक्षा घेरे में मतदान होगा। इस दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और अन्य राज्यों की सशस्त्र पुलिस इकाइयों सहित केंद्रीय बलों की 2,348 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
दिल्ली: तीन स्कूटी के साथ ऑटो लिफ्टर नीरज गिरफ्तार, चोरी के चार मामले सुलझे
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फर्श बाजार की टीम ने एक शातिर और आदतन ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा भी हुआ है।
तरुण चुघ का केजरीवाल पर निशाना, बोले- ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ से निकली ‘आप’ मूल...
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से निकली यह पार्टी अब अपने मूल आदर्शों से भटक चुकी है।
बंगाल में जीत पक्की है और हम जीतेंगे: दीया कुमारी
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग प्रतिशत आने के बाद भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भरोसा जताया है कि बंगाल में भाजपा की जीत पक्की है और विधानसभा का चुनाव जरूर जीतेंगे।
चांदी की रिफाइनरी में बड़ी ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
हैदराबाद, 25 अप्रैल (आरईएएनएस)। महाकाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार सदस्यों वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हैदराबाद के सिकंदराबाद जोन में महाकाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
कान की सेहत से आप भी तो नहीं कर रहे खिलवाड़? बड़े काम के...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कान... शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन अक्सर इसे लेकर लापरवाही की जाती है, जिसका परिणाम भी खतरनाक हो सकता है। दुनियाभर में 5 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 95.1 मिलियन बच्चे श्रवण हानि के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ, उसे भुगतना पड़ेगा खामियाजा : अन्नपूर्णा देवी
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर देशभर में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा की महिला विंग भी सड़कों पर उतरकर विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं।
शिमला: निर्वासित तिब्बतियों ने पंचेन लामा का 37वां जन्मदिन मनाया, रिहाई की उठी मांग
शिमला, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों ने 11वें पंचेन लामा गेदुन चोएक्यी न्यिमा का 37वां जन्मदिन विशेष प्रार्थनाओं और अर्पण के साथ मनाया। यह कार्यक्रम जोनांग मठ, तिब्बती महिला संघ और तिब्बती यूथ कांग्रेस की शिमला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। तिब्बती भिक्षु, पुरुष और महिलाएं जोनांग मठ के पास डिंगु हिल प्रार्थना स्थल पर एकत्र हुए और पंचेन लामा की दीर्घायु व शीघ्र रिहाई के लिए प्रार्थना की।
झारखंड: रिश्वत लेने वाले गोदाम प्रबंधन के घर पर सीबीआई की छापेमारी, नकदी व...
हजारीबाग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हजारीबाग में केंद्रीय गोदाम निगम के प्रबंधक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में फिर लौटेंगी: सुधाकर सिंह
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि बंगाल में चौथी बार टीएमसी सरकार बनाने जा रही है और सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में वापसी करेंगी।

