Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार को हटाने का मन बना लिया है:...

रैना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैना में रोड शो किया।

केरल कांग्रेस में सीएम फेस पर घमासान, केपीसीसी की सख्त चेतावनी

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। बढ़ते विवाद और सोशल मीडिया पर तेज होती बयानबाजी के बीच केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी जारी की है।

टेरर फंडिंग केस: बारामूला सांसद रशीद ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट...

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार बारामूला सांसद रशीद इंजीनियर ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। एक दिन पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को रशीद के बीमार पिता को देखने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले को रशीद ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है।

‘आप’ छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद अपने दम पर पंचायत चुनाव भी नहीं...

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि ये सांसद अपने दम पर एक भी पंचायत चुनाव नहीं जीत सकते।

कर्नाटक : प्रियांक खड़गे ने नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के दिल्ली दौरे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज कर दिया।

गंगा एक्सप्रेसवे: 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, मल्टी-पैकेज मॉडल से मिली...

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करने जा रहे हैं।

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और 'ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन की सुगमता' को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम...

नदिया, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के दौरे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दो-टूक कहा कि ममता दीदी ने इसीलिए सीएए का विरोध किया था, क्योंकि उन्हें चिंता है कि हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी?

पहले चरण के मतदान में भाजपा की कमर टूट गई, चौथी बार बनेगी टीएमसी...

कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कुणाल घोष ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी की सत्ता बरकरार रहेगी।

खरी बात