महाविकास अघाड़ी का काम केवल सवाल उठाना, निर्विरोध जीत स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा: रामदास...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव से पहले महायुति के 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने को लेकर महाविकास अघाड़ी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अठावले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी का काम केवल सवाल उठाना रह गया है, जबकि महायुति सत्ता में बनी रहेगी।
बिहार पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे का निर्देश, पर्यटकों को राज्य में...
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने सोमवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्यटकों को राज्य में बेहतर आतिथ्य और अनुभव मिले। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की और कहा कि बिहार के सभी पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान के सहयोग से सभी कर्मचारियों एवं सेवा प्रदाताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अर्जुन मुंडा ने अजीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत पर एनएचआरसी को लिखा...
रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में अजीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र और न्यायिक जांच की मांग की है।
कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली: सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल
लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कार्य संस्कृति, तकनीकी नवाचार और विधायी दक्षता के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश विधानसभा कनाडा की कई विधायी संस्थाओं से भी अधिक प्रभावशाली, सशक्त और अनुकरणीय प्रतीत होती है।
गोवा: अमित पालेकर ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, जिला पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन...
पणजी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमित पालेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उन्होंने हाल ही में संपन्न जिला पंचायत चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है।
आरपीआई का पीएम मोदी को पूर्ण समर्थन: रामदास आठवले
धुले, 5 जनवरी (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास आठवले ने सोमवार को नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी मजबूत समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सभी धर्मों के लोगों को विकास के एक ही मंच पर लाने का काम कर रहे हैं।
न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या, बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया...
ग्रेटर नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के ए-3 टावर में 1/2 जनवरी 2026 की रात को हुई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
‘प्रभास को स्टारडम का घमंड नहीं’, अभिनेता के साथ काम करने पर बोले बोमन...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता प्रभास अपनी नई फिल्म 'द राजा साहब' को लेकर छाए हुए हैं।
नीतीश कटारा हत्याकांड: दिल्ली हाई कोर्ट ने विकास यादव की पैरोल याचिका पर फैसला...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव की तीन हफ्ते की पैरोल (फर्लो) याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस रविंद्र डूडेजा की बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की जेल की सजा काट रहा है।
मनरेगा की जगह नए कानून के विरोध में कांग्रेस ने रांची में निकाला मार्च
रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मनरेगा की जगह नया कानून लाने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को रांची में पैदल मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोक भवन तक गया। मार्च से पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ अनवरत संघर्ष का संकल्प लिया।

